युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी आरती देवी के बयान पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक की पत्नी आरती देवी निवासी वार्ड नंबर 3, मेन चौक माहिलपुर ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसका पति संदीप कुमार भारद्वाज अपने दोस्त कुलदीप सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी नमोलिया के साथ पांच बजे अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर हीरो बेकरी से खाने पीने का सामान खरीदने गए थे और करीब साढ़े पांच बजे कुलदीप सिंह ने घर आकर बताया कि बेकरी पर राहुल राय उर्फ राहुल संधू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी घुमियाला ने पिस्तौल से गोली मार दी और इवनप्रीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी जस्सोवाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार फरार हो गया। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार भारद्वाज को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर ले जाया गया । वहां पर इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। आरती देवी ने बताया कि उसके पति की मौत राहुल राय द्वारा चलाई गई गोली से हुई है इसलिए उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। थाना माहिलपुर पुलिस द्वारा आरती देवी के बयान पर राहुल राय उर्फ राहुल संधू पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी घुमियाला और इवनप्रीत सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी के जस्सोवाल के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत मुकदमा दर्ज कर।लिया है। इस संबंध में एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा : जन समस्याओं का घर-द्वार पर निपटान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विक्रमादित्य सिंह

नेरी से बाढु सड़क के निर्माण के तहत वन विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की लेवी राशि वनीकरण के लिए शीघ्र जारी करने की घोषणा निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
article-image
पंजाब

मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्लाट खरीदने वालों के लिए बड़ा तोहफा : 31 जुलाई से पहले जिन्होंने अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदा हैं उन्हें एनओसी की नहीं होगी जरूरत

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में बिल ‘पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन संशोधन बिल 2024” पेश किया।  विधानसभा में इस संशोधन बिल को सभी...
article-image
पंजाब

मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को – लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा,जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस

 अमृतसर :  अमृतसर नॉर्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एपिसोड-6 बता नई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री को पहले लिंग निर्धारण...
Translate »
error: Content is protected !!