युवक की दोनों कलाइयां तेजधार हथियारों से काटी और 25 हजार लूट क्र फरार : घायल को चंडीगढ़ किया गया रेफर

by
खन्ना :  खन्ना से बीती रात लूट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बता दें कि, रात करीब साढ़े आठ बजे खन्ना जिले के गांव बालियो के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पर आल्टो कार सवार चार लोगों ने हमला कर दिया।
जिन्होंने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तेजधार हथियारों से हमला किया और उससे करीब 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक को समराला जे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने युवक के दोनों हाथ, पैर, सिर और छाती पर धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर समराला पुलिस टीम समराला सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
                    माछीवाड़ा साहिब में मीट की दुकान चलाने वाला युवक गगनदीप गोपी रोजाना की तरह शाम को अपने मोटरसाइकिल पर समराला घर लौट रहा था। जब वह गांव बालियों के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार में सवार चार लुटेरों ने उसके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उससे करीब 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
जब उसे समराला के सरकारी अस्पताल में लाया गया तो युवक की हालत बहुत गंभीर थी। जिसे देखते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया। इस घटना के बाद समराला व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है और उनके वाहन का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6.11 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट, 1000 व्यक्तियों के एकत्रीकरण की समर्था

लोगों को जल्द समर्पित होगा कम्यूनिटी सैंटर: सुंदर शाम अरोड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कम्यूनिटी सैंटर आम लोगों के लिए होगा लाभप्रद होशियारपुर:   उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन से पांच दिसंबर तक करवाया जाएगा खो-खो प्रतियोगिता

माहिलपुर – चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में चल रहे दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक इलाके के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के दरम्यान खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन...
article-image
पंजाब

शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी- सांसद मनीष तिवारी

सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, गांव लांडरां के विकास हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!