युवक की हवालात में मौत, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन : पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

by

जंडियाला गुरु :  जंडियाला गुरु थाने की हवालात में नशे के केस में गिरफ्तार युवक की शनिवार की रात अचानक मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह (25) की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।

पुलिस हिरासत में मौत के बाद पुलिस अधिकारियों को हाथ-पैर फूल गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने सुबह ग्यारह बजे जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर धरना लगा दिया।

पुलिस अधिकारियों के कई प्रयास के बाद पीड़ित धरना उठाने को तैयार नहीं थे। किला जीवन सिंह इलाके में रहने वाली बलविंदर कौर ने बताया कि शनिवार की शाम को जंडियाला गुरु थाने से दो पुलिस अफसरों द्वारा गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद वह बेटे की पैरवी करने थाने पहुंची तो वहां उन्हें बताया गया कि गुरप्रीत सिंह को हेरोइन की तस्करी में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपने सगे संबंधियों के साथ रात करीब नौ बजे बेटे को चाय और रोटी खिलाने थाने पहुंची थी।

वहां उन्हें बताया गया कि गुरप्रीत सिंह की तबीयत हवालात में एकाएक बिगड़ गई और उसे किसी अस्पताल में लेकर गए है। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि गुरप्रीत सिंह की मौत हो चुकी है। उक्त पीड़िता ने आरोप लगाया कि हवालात में पुलिस की भयंकर प्रताड़ना के कारण गुरप्रीत सिंह की मौत हुई है।

पुलिस अफसरों ने गुरप्रीत सिंह को बुरी तरह से पीटा है। परिवार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की मदद कर रहा था।

डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे गुरप्रीत सिंह की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई थी। उसकी हालत देख मानावाला स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाम चार बजे हटवाया गया जाम

पुलिस हिरासत में मौत की खबर के बाद एसपी (एच) तेजबीर सिंह, डीएसपी (डी) गुरिंदर पाल सिंह नागरा और डीएसपी रविंदर पाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार के आठ सदस्यों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए गए।

कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम चार बजे परिवार ने धरना उठा लिया। एसपी तेजबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता लग सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशन्स कांफ्रेंस की शुरुआत

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे सांसद मनीष तिवारी ने देश के भविष्य निर्माण में युवाओं के महत्व पर ज़ोर दिया चंडीगढ़, 19 जुलाई: चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब

कोरोना नियमों की अवहेलना करते हूए गढ़शंकर के सिंबली गांव में खुला सरकारी स्कूल टीचर पढ़ा रहे बच्चों को

 गढ़शंकर – एक तरफ सरकार तेजी से फैल रहे कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए मिनी लॉक डाउन का आदेश पारित कर रही है जिसके चलते अस्पताल, दवा, फल व सब्जियों की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा : कांग्रेस ने 3 ऑब्जर्वर किए नियुक्त, गहलोत-माकन और प्रताप बाजवा को मिली जिम्मेदारी

 चंडीगढ़।  हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं. सूबे में नामांकन का दौर खत्म हो चुका है जिसके बाद अब चुनाव प्रचार शुरू हो गया...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सुनी लोगों की शिकायतें : संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निपटारा करने के दिए निर्देश

हर सोमवार और गुरुवार को अपने आवास पर सुनते हैं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गढ़शंकर, 20 जुलाई: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां लोगों की समस्याएं और...
Translate »
error: Content is protected !!