युवक को कार से रौंदा, मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से काट कर की हत्या, तीन बहनों का इकलौता भाई था

by

बठिंडा : अर्जुन नगर में पेंट का काम करके घर लौटे युवक को कार सवार उसके घर से बुलाकर साथ ले गए, थोड़ी दूरी पर ही उसे पहले अपनी कार से रौंदा और फिर उनके साथ आए मोटरसाइकिल सवारों ने सड़क पर पडे़ युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कैनाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी और नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतक आकाश बंसल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। आकाश के माता-पिता बुजुर्ग हैं और घर पर ही रहते हैं।
मृतक आकाश बंसल के कजिन हेमंत ने बताया कि आकाश बंसल पेंट का काम करता था। शुक्रवार देर रात को वह अपने काम से घर आ गया था। उसके थोड़ी देर बाद ही कार सवार कुछ युवक उसे घूमने का कहकर साथ ले गए। घर से थोड़ी दूरी पर कार सवार युवकों ने पहले आकाश को अपनी कार से रौंद दिया। इसके बाद कार सवारों के साथ आए बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से आकाश की हत्या कर दी। हेमंत ने बताया कि जैसे ही उनको घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया।
थाना कैनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना कैनाल के इंस्पेक्टर पारस चहल का कहना था कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाप के साथ मायके जा रही बेटी को बाइक सवार लूटेरों ने लूटा

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव हैबोवाल व कहनपुर खूही के पास बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल से पिता के साथ मायके जा रही बेटी से तीन लूटेरों ने सोने के...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण व हत्या मामले में लुधियाना फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद : 4 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

लुधियाना। लुधियाना के पास गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की...
article-image
पंजाब

पससफ ब्लॉक गढ़शंकर के शाम सुंदर कपूर को अध्यक्ष और जीत सिंह बगवाई को महासचिव चुना गए

गढ़शंकर : पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट ब्लॉक गढ़शंकर का चुनाव जिलाध्यक्ष कॉमरेड रामजी दास चौहान और प्रदेश नेता कॉमरेड मक्खन सिंह वाहिदपुरी की देखरेख में खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में हुआ। पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज...
article-image
पंजाब

मॉक ड्रिल: हवाई हमले की संभावित स्थिति में आपातकालीन रणनीति का किया प्रदर्शन

डी.ए.वी कालेज में सिविल डिफेंस के अंतर्गत सफल मॉक ड्रिल का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की सतर्कता नीति के तहत मंगलवार को डी.ए.वी. कॉलेज, होशियारपुर में सिविल डिफेंस संबंधी मॉक ड्रिल का...
Translate »
error: Content is protected !!