युवक को दिया ओवरडोज – आरोपियों ने शव को घर के पीछे खाली प्लाट में, स्टाफ नर्स गिरफ्तार

by
बठिंडा  :   बठिंडा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बठिंडा की भुच्चो मंडी के एक युवक को नशे की ओवरडोज से मौत हो गई, लेकिन उसके साथ नशा करने वाले उसके साथियों ने उसके शव को दफना दिया। आरोपियों ने शव को घर के पीछे खाली प्लाट में दफना दिया था। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। बलजिंदर सिंह की हत्या को अंजाम देने वालों में एक स्टाफ नर्स भी शामिल है। हालांकि उसे विभाग ने नौकरी से निकाल दिया है। वहीं महिला के साथ दो और लोग भी हैं, जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने बर्खास्त स्टाफ नर्स समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान डिसमिस स्टाफ नर्स मीनाक्षी, नच्छतर सिंह और यादविंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर खाली प्लाट में दफनाए गए बलजिंदर सिंह के शव को भी निकाला गया है।  एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना नथाना पुलिस को मृतक बलजिंदर सिंह के पिता मेला सिंह ने शिकायत दी थी। मेला सिंह ने शिकायत में बताया था कि उसका लड़का बलजिंदर सिंह दो दिसंबर को अचानक घर से लापता हो गया। उसके बाद वह वापिस घर नहीं आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो पता चला कि बलजिंदर सिंह आरोपी महिला मीनाक्षी के पास उसके घर गया था। पुलिस ने मीनाक्षी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उक्त मामले का खुलासा हुआ।
                आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि बलजिंदर सिंह उसके पास अकसर आता जाता था। आरोपी महिला मीनाक्षी भी नशे की आदी है। मृतक बलजिंदर सिंह, आरोपी मीनाक्षी, नच्छतर सिंह और यादविंदर सिंह चारों एकसाथ नशा करते थे। दो दिसंबर को जब बलजिंदर मीनाक्षी के घर पहुंचा तो उसने ज्यादा नशा कर लिया और नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बलजिंदर सिंह का शव अपने घर के प्लाट पीछे दफना दिया।
         आरोपी महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहआरोपी नच्छतर सिंह और यादविंदर सिंह को गिरफ्तार कर प्लाट से दफनाए गए मृतक युवक के शव को बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना नथाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला मीनाक्षी जोकि भुच्चो मंडी के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। जब उसे नशे की लत लग गई तो वो अकसर ही ड्यूटी से गैरहाजिर रहने लगी। इस कारण सेहत विभाग ने उसे नौकरी से डिसमिस कर दिया था।  वहीं, आरोपी नच्छतर सिंह और यादविंदर सिंह जो रिश्तेदारी में जीजा और साला हैं। दोनों ही नशे के आदी हैं। इस के चलते दोनों आरोपी महिला मीनाक्षी के घर जाकर नशा करते थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

विधवा, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन आज 24 मार्च तक भी पात्रों के खाते में नहीं आई जबकि हर महीने दस तारीख तक पात्रो को जारी करने का पंजाब सरकार कर रही  दावा  : सुरजीत राणा

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा विधवा, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन हर महीने दस तारीख तक पेंशन के पात्रों के बैंक अकाउंट में भेजने के प्रबांधन है।  लेकिन इस बार आज 24 मार्च तक किसी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया : अविनाश राय खन्ना

कुटलैहड़ : हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को थानाकलां में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!