युवक को 1 करोड़ 90 लाख का चूना : लड़की ने भेजी थी फ्रैंड रिक्वेक्ट, फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी

by
फतेहगढ़ साहिब। शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सरहिंद निवासी सुमित कुमार वाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर 2024 को उसकी फेसबुक आईडी पर प्रीति शर्मा के मोबाइल फोन नंबर 79916-31967 से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया।
ऐसे फंसाया अपने जाल में, वाट्सएप चैट शुरू की
इसके बाद उस लडक़ी के उसके साथ वाट्सएप चैट शुरू कर दी तथा कहा कि वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग में काफी पैसे कमा रही है। जिसकी बातों में आकर उसने बीआईटाप ट्रेडिंग एप में पैसे लगाने के लिए तथा एप के कस्टमर केयर नंबर +1(213) 9824706 तथा +1(646) 2669322 पर संपर्क करने को कहा।
जब उक्त नंबरों पर बात की गई तो उन्होंने उसका यूडीआई नंबर 70616034 से एकाउंट बना दिया तथा इस एप में पैसे लगाने को कहा। जिसके बाद से यूको बैंक का एकाउंट नंबर 13380210002698 भेजा गया। जिसके बाद उसने उक्त एकाउंट में पहले 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद उस में लाभ दिखना शुरू हो गया तथा उसने शो मुनाफे से 5 हजार निकाले जो उसके एकाउंट में आ गए।
प्रीति शर्मा ने उसे और पैसे लगाने को कहा तो उसने विभिन्न खातों के भेजे नंबरों में कुछ किश्तों में अपने बैंकों के खातों से पैसे लगाने शुरू कर दिए जो बढ़ते-बढ़ते 32.50 लाख तक जा पहुंचे।
जिसके बाद लाभ काफी अधिक दिखाई देने लगा तथा जब उसने अपने पैसे निकालने चाहे तो एप के कस्टमर केयर से फोन आया कि अगर वह पैसे निकालना चाहते है तो उस पर 29 फीसदी टैक्स की कटौती लगेगी। अगर 1 या 2 करोड़ की रकम लगाते है तो टैक्स 4 फीसदी होगा।
उन्होंने अधिक कटौती का डर दिखा उसे और पैसे लगाने को कहा तो वह लगातार पैसे लगातार रहा तथा यह रकम 1 करोड़ 90 लाख 26 हजार 300 रुपये की हो गई। जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकले तथा फिर फोन आया कि वह टैक्स के पैसे जमा करवाए। जिस पर उसे शक हो गया तथा वह धोखाधड़ी का शिकार हो चुका था।
सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी
जब प्रीति शर्मा से बात की तो उसने धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो वह उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल उसे बदनाम कर देगी। फिलहाल साइब्रर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्म शंकर जिम्पा खिलाफ पक्का मोर्चा 15 जनवरी से :  पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक में फैसला

गढ़शंकर, 9 जनवरी : पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। इस बैठक में प्रदेश...
पंजाब

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को पंजाब पुलिस ने पकड़ा : 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की...
article-image
पंजाब

बीवी की घसीट कर ले गए जेल…काल कोठरी से चीख पड़े इमरान खान, शाहिद अफरीदी को दिया सीक्रेट मैसेज

ईस्लामाबाद: कंगाल पाकिस्तान बॉर्डर के अलावा एक और युद्ध का सामना कर रहा है, जो उसके घर में ही चल रहा है. ये युद्ध लड़ रहे हैं इमरान खान और उनके सपोर्टर्स. हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!