युवक सेवाएं विभाग ने करवाए रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले

by

होशियारपुर, 20 सितंबर: युवक सेवाएं विभाग की ओर से रैड रिबन क्लब के जिला स्तरीय मुकाबले डी.ए.वी. कालेज में करवाए गए। जानकारी देते हुए सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग दविंदर सिंह ने बताया कि इस मौके पर पिछले वर्ष के दौरान रैड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों में से 5 बेस्ट नोडल अधिकारियों का चुनाव भी किया गया व उनके कालेजों को बेस्ट रिबन क्लबों के अवार्ड प्रदान किए गए। इनमें से सरकारी कालेज होशियारपुर से विजय कुमार, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर से कमलजीत कौर, डिप्स कालेज आफ एजुकेशन रड़ा मंोड़ से राजबीर सिंह, एस.पी.एन. कालेज मुकेरियां से तथ्या अनुसार व जी.टी.बी कालेज आफ एजुकेशन से इंद्रप्रीत सिंह शामिल थे।
समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिंदगी में कामयाब होने के लिए अपने लक्ष्य शुरु से ही तय करके चलना चाहिए। इस मौके पर कालेज के प्रिंसिपल डा. विनय कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। .युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर के सहायक डायरेक्टर दविंदर सिंह ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए समूह भागीदारों का आभार व्यक्त किया।
सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग ने बताया कि जिला स्तरीय मुकाबलों में पहले स्थान पर क्विज मुकाबले रहे, जिसके विषय एड्स जागरुकता, टी.बी. जागरुकता, नशा जागरुकता व रक्तदान के प्रति जागरुकता रहे। इन मुकाबलों में विजेता को प्रति टीम क्रमवार पहले स्थान पर 6 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर 3 हजार रुपए व तीसरे स्थान पर 2 हजार रुपए पुरुस्कार दिया गया। पहले स्थान पर अनिरुद्ध गुप्ता व निखिल पटियाल डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर, दूसरे स्थान पर वेदांता शुभम चंदा व नितेश कौशल रयात-बाहरा फार्मेसी कालेज, तीसरे स्थान पर नेहा शर्मा, गुरविंदर सिंह व पवन प्रीत कौर जी.टी.बी. कालेज आफ एजुकेशन दसूहा रहे। इसी तरह पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में पहले स्थान पर हरविंदर कौर सरकारी कालेज होशियारपुर, दूसरे स्थान पर जसमीत कौर सरकारी कालेज टांडा व तीसरे स्थान पर नरिंदर कौर जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा रहे। स्लोगन राइटिंग मुकाबलों में पहले स्थान पर स्माइली डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर, दूसरे स्थान पर किरणप्रीत कौर जी.टी.बी कालेज दसूहा व तीसरे स्थान पर डायमंड रत्तू जी.टी.बी. खालसा कालेज दसूहा रहे।
इस मौके पर मंच संचालन की भूमिका डा. कमलजीत कौर की ओर से निभाई गई। रैड रिबन क्लब देव समाज कालेज के नोडल अधिकारी डा. कमलजीत कौर समागम की नोडल अधिकारी भी थी। समागम में जिला होशियारपुर के करीब 200 से करीब भागीदारों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई प्रदेश अध्यक्ष लॉबिंग : सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद मानते हैं कि वर्तमान में 8 से 9 नेता प्रधानगी के लिए दावेदार

चंडीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान भूपेश बघेल  28 फरवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह 1 मार्च को पार्टी के नेताओं के साथ अधिकारिक रूप से बैठक करेंगे।  नए प्रभारी के आने से...
article-image
पंजाब

अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  अंकुर पब्लिक स्कूल माहिल पुर का परिमाण शानदार रहा जिस में अर्शप्रीत ने 583/650 अंक प्राप्त करके स्कूल में से प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह सुखदीप कौर ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में 29 लोगों की गई जान : बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने लिया गोद

चंडीगढ़ : पंजाब भारी बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई...
article-image
पंजाब

पार्षद रनजीत सिंह लक्की दुवारा तीन बसें भगवान वाल्मीकि तीरथ के लिए भेजने पर बार्ड वासियों ने लक्की को किया सम्मानित

नंगल : स्थानीय  बीएसडब्ल्ई  मुहल्लें की और से  भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा एवं स्त्री सभा की ओर से  पार्षद रनजीत सिंह लक्की व यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंद जी को भगवान वाल्मीकि जी की...
Translate »
error: Content is protected !!