युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

by
सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने रील बनाने के लिए बीच सड़क पर डांस शूट किया था।
वह हरियाणी गाने पर डांस कर रही थी। महिला की इस हरकत की वजह से उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पुलिस विभाग ने उसके पति को निलंबित किया था।
                        वहीं ऐसा ही मामला अब पंजाब के लुधियाना में भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए दो युवतियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके ग्यासपुरा में फ्लाइओवर के नीचे वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। एक गाना लगाने के बाद दोनों युवतियां सड़क के बीचों बीच डांस करने लगी। दोनों युवतियों को डांस करता देख लोग रुक गए और ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों युवतियों ने काफी देर तक बीच सड़क पर डांस किया। जब तक युवतियों की रील पूरी नहीं बन गई तब तक वे डांस करती रही और लोग ट्रैफिक में फंसे रहे। वहीं, पास में खड़े एक ऑटो चालक ने युवतियों का नाचते हुए वीडियो शूट कर लिया। ऑटो चालक भी आराम से उनका डांस देख रहा है। उक्त वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद युवतियों की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उक्त वीडियो कहां पर शूट किया गया है और किसने शूट किया है। वहीं युवतियों की भी तलाश की जा रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवतियों में से एक शॉर्ट्स पहने हैं और दूसरी लड़की पंजाबी सूट में है। दोनों लड़कियों को सड़क के बीच में नाचता देख लोग भी हैरान हो गए और वहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ लोगों ने तुरंत इसकी पुलिस को शिकायत दी। जब युवतियों को पता चला कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी है तो वह वहां से चली गई।
                    यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है और वीरवार की सुबह उक्त वीडियो वायरल हुआ है। दोनों वीडियोग्राफी कर रही हैं। एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बीच सड़क रील बनाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। वीडियो को वेरिफाई करवाकर पता किया जाएगा कि ये युवतियां कौन हैं। इस मामले की जांच की रही है। जांच के बाद युवतियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर.अंबेडकर की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई : वार्षिक परीक्षा में अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गढ़शंकर, 15 अप्रैल :   बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती ग्राम रामगढ़ झुंगिया के निवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें मुकेश कुमार, प्रिंसिपल...
पंजाब

स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

तलवाड़ा : समाज सेवा और रोजगार सृजन में अग्रणी द उन्नति कोआपरेटिव मार्केटिग कम प्रोसेसिग संस्थान में आयोजित  स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें फूड क्राफ्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल विद्यार्थियों को आशीष बुटेल ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों की सफलता ने बढ़ाया पालमपुर का गौरव – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 मई : पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले...
article-image
पंजाब

पंजाब एंट्री पर फीस : इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रकों पर लागू होगी एंट्री फीस…पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का बनेगा नया मॉडल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2025 के मध्य में पंजाब माइनर...
Translate »
error: Content is protected !!