युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

by

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। युवती किसी तरह निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटने लगी। ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. उसके पैर में गोली लगी है।

बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। जिससे वह नाराज होकर घर से निकल गई । उसे कुछ दूर जाने पर एक युवक मिला ।  जिसने उसे मदद का भरोसा दिया और घर वापस पहुंचाने का वादा किया। उसके बाद उसने बहाने से बस में बैठाकर घर पहुंचने की बजाय गोरखपुर लेकर चला आया। गोरखपुर पहुंचने पर रात हो गई थी। इस नाते उसने कहीं खाना खिलाया और पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया ।

उसके बाद आरोपी और उसके एक दोस्त ने बेटी के साथ आमी नदी के किनारे रानूखोर गांव के पास दुष्कर्म किया।सुबह होने से पहले वह बेटी को छोड़कर फरार हो गए।  बेसुध हालत में पड़ी बेटी को जब होश आया तो वह सुबह में गांव की तरफ बढ़ी और लोगों का दरवाजा खटखटाने लगी। एक शख्स ने दरवाजा खोला तो उसने उसे कपड़े लाकर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर खरोंच के निशान थे। तत्काल उसने अन्य ग्रामीणों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर सहजनवा थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र मौके पर पहुंच गए और पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

आरोपी  अरेस्ट :   सूचना मिलते ही एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक़ और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं।  संत कबीर नगर जनपद के एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। उसने ही अपने एक साथी के साथ घटना को अंजाम दिया है। उसका नाम ताहिर अली है. वह संत कबीर नगर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोती नगर का निवासी है। पुलिस अभी उससे और भी पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या : परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा नहीं किया अंतिम संस्कार 

एएम नाथ।  जालंधर : जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर...
article-image
पंजाब

राजनीतिक नेता व अधिकारी आते फोटो खिचवाते चले जाते लेकिन बार्ड नंबर एक में गंदे पानी के निकास का समाधान नहीं : सतीश सोनी

गढ़शंकर: गढ़शंकर के बार्ड नंबर एक सब्जी मंडी के निकट पीडी वेदी स्कूल के समक्ष गली में गंदे पानी भरा हुया है और लोग गंदे पानी से भरी गली में रहने को मजबूर हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

अभी तक दस शव बरामद : दो शवों की शिनाख्त के बाद समेज में हुआ अंतिम संस्कार

एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – समेज त्रासदी को लेकर चल रहे सर्च अभियान में अभी तक 10 शवों को बरामद किया जा चुका है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 01...
article-image
पंजाब

विधानसभा बुलाने पर कैबिनेट की सिफारिशों को स्वीकार करना राज्यपाल का कर्तव्य: सुप्रीम कोर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से बुलाने की अनुमति मांगी थी। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस बजट सत्र को बुलाने...
Translate »
error: Content is protected !!