5वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत; बैग में मिले आधार कार्ड से पहचान, अंबाला की रहने वाली

by

मोहाली :  5वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। बैग से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान तान्या के रूप में हुई, जोकि अंबाला की रहने वाली है।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। हादसा एयरपोर्ट रोड स्थित सिटी सेंटर में बने फ्लैट में हुआ। युवती अंबाला से स्कूटी पर आई हुई थी। उसके बैग से आधार कार्ड के अलावा मोबाइल फोन, एक्टिवा की चाबी और लंच बॉक्स समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

इस सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा सके। पुलिपूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की और घटनाक्रम को जोड़ने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।स टीम ने मौके पर ही

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं चाहे हादसा हो, आत्महत्या या फिर कोई साजिश को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन …डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

गढ़शंकर। गढ़शंकर में गढ़शंकर भाजपा द्वारा करवाए युवा सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। अविनाश राय...
article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या के आरोप में आप नेता, उसकी महिला मित्र समेत 6 लोग गिरफ्तार

लुधियाना :   पंजाब के  लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसानों का पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में शुरू : संयुक्त किसान मोर्चा भी सेक्टर-34 में 2 सितंबर को जुटेगा

चंडीगढ़ :  भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है। खेती नीति, किसानों की कर्ज माफी समेत 8 मांगों को...
article-image
पंजाब

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया : उप मुख्य अभियंता वी.के. मीना ने फहराया तिरंगा

स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम राकैश शर्मा।  तलवाड़ा, 26 जनवरी :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी),  द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में टाउनशिप स्थित नर्सरी ग्राउंड में...
Translate »
error: Content is protected !!