युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जन की सहभागिता आवश्यक – एसपी गौरव सिंह

by
एसपी ने सुल्तानपुर विद्यालय में छात्रों से किया सीधा संवाद और वितरित की स्पोर्ट्स किट
एएम नाथ।  सोलन : एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जन की सहभागिता आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, राष्ट्रीय केडिट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और स्वास्थ्य के प्रति रुचि विकसित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
एसपी  गौरव सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे से दूर रखना, उनकी संकल्प शक्ति विकसित कर उन्हें नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए अग्रदूत बनाना और युवा शक्ति को इस सामाजिक बुराई से बचाना है।
एसपी ने कहा कि ज़िला पुलिस सोलन द्वारा नशे के विरुद्ध सतत् कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक समस्या के विरुद्ध विशेष रूप से स्कूली छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ज़िला पुलिस सोलन के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा एक-एक विद्यालय को गोद लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखकर समाज को इस अभियान में सही दिशा दी जा सकती है।
May be an image of one or more people, people studying and text
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम तथा सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि छात्रों को खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें और युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास पर बल दें। उन्होंने छात्रों को बिना संकोच के पुलिस के साथ अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है और नशे के विरुद्ध अभियान में समय पर दी गई सूचना अनेक जीवन बचा सकती है।
एसपी  गौरव सिंह ने इस अवसर पर शिक्षकों से आग्रह किया कि छात्रों के व्यवहार और गतिविधियों पर नज़र रखें और किसी भी प्रकार के नशे में संलिप्त होने की आशंका के बारे में जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि नशे को रोकने में सफलता प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। यदि अभिभावकों को लगता है कि उनके बच्चे सामान्य दिनचर्या से हट रहे हैं अथवा पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रहे हैं, गुमसुम रहते हैं या उनके व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है तो इस विषय में अध्यापकों से जानकारी लें ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।
उन्होंने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर में विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया।
          ज़िला पुलिस सोलन द्वारा एक-एक विद्यालय को अडॉप्ट करने के तहत एसपी सोलन द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर को अडॉप्ट किया गया है। इस पहल के तहत अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अडॉप्ट स्कूल में लगातार संवाद किया जा रहा है ताकि युवा शक्ति को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर एक्ट ह्यूमन गैर सरकारी संगठन की सहायता से इस विद्यालय के छात्रों को 45 स्पोर्ट्स किट व खेल-कूद की सामग्री वितरित की गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य, अध्यापक, कर्मचारी, छात्र व एक्ट ह्यूमन गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थकों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जयराम ठाकुर ने मनाया लोहड़ी का पर्व

ए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान उनके अधिकारिक आवास ग्रांट लॉज 12 पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और पार्टी के नेताओं का जमावड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन हरोली को 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाने का लक्ष्य रोहित जसवाल।  हरोली , 29 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार...
Translate »
error: Content is protected !!