सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों बारे किया जागरूक : लोकनाट्य दलों के माध्यम से

by

ऊना: 14 सितंबर: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के लोकनाट्य दलों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को नशे से हाने वाले दुष्प्रभावों व कोरोना संबंधित जारी कोविड सुरक्षा नियमों बारे भी जागरूकता प्रदान की जा रही है।
इसी कड़ी के तहत पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने विकासखंड गगरेट के अंतर्गत मरवाड़ी व गणु मंदवाड़ा तथा आरके कलामंच ने विकाखंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत अरलू व करमाली में लोगों को राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे अवगत करवाया गया।
फोक मीडिया दलों ने बताया कि प्रदेश के हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना सरकार का मुख्य ध्येय है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतू प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने मिलकर जल जीवन मिशन जैसी वृहद योजना को धरातल पर लाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 8.65 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान कर दिए गए हे जिससे राज्य के 94.21 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिली है।
इसके अलावा कलाकारों ने लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन करने से होने वाले दुष्प्रभावों के साथ-साथ कोविड संबंधित सुरक्षा नियमों बारे भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायतों के प्रधान व उप प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 घंटे में ही मुख्यमंत्री ने बदल दिया मुर्गा – पूरे देश ने देखा मुख्यमंत्री का वीडियो : जयराम ठाकुर

अपने हर गलत कृत्य पर विपक्ष को घेरने की बजाय आत्म मंथन करें मुख्यमंत्री ,   प्रदेशवासियों को चपातियां खिलाने पर चीखने चिल्लाने वालों की हकीकत देश ने देखी एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा, लोग गलत जगह अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट न करें :

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में हुए क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के मामले में पता चला है कि फोरलेन निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा- 80 बच्चों का खाना दिखाया गया : जबकि स्कूल में कोई नहीं था

 एएम नाथ।  सोलन : सोलन जिले में मिड डे मील योजना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में दिग्गल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अचानक निरीक्षण के दौरान यह पता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार 5 लाख रुपये तक वेतन देने को तैयार : फिर भी दूरदराज क्षेत्र में सेवाएं देने से कतरा रहे चिकित्सक

चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बनेगी अलग नीति: सुक्खू एएम नाथ।  शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव करने...
Translate »
error: Content is protected !!