युवा ड्रग्स से दूर रहकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े : डॉ. सलारिया

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

एएम नाथ। सलूणी(चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वीरवार को एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित कंसल राज्य समन्वयक नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है और इस कड़ी में इस अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया था। जिससे युवा ड्रग्स से दूर रहकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सके और नशा मुक्त सलूणी और नशा मुक्त हिमाचल की संकल्पना को सत्य किया जा सके। डॉ. कंसल ने कहा कि जिस प्रकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम लड़ा था, आज के युवाओं को नशे की गुलामी से देश को आजाद कराने के लिए एक नया आंदोलन शुरू करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक भारत का युवा नशे के चंगुल में रहेगा, ‘विकसित भारत @2047’ का लक्ष्य अधूरा रहेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र युवाओं को ‘नशा प्रहरी’ के रूप में तैयार करना और उन्हें नशे के विरुद्ध एक निर्णायक जंग के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ की समन्वयक श्रीमती पिंकी देवी के साथ महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया…विदेशी दौरा बीच में छोड़कर जाना अपनो का दुख दर्द

एएम नाथ।  शाहपुर, 23 जुलाई: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अपना शिकागो की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रद्द कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी की बोह में पहुंचे और उसके बाद बोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने पर दिया बल

एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर जिला में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन घुमारवीं उपमंडल के 7 पंचायतो के लोगों की सुनी समस्याएं

बिलासपुर 17 जनवरी :   बिलासपुर जिला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने ग्राम पंचायत कसारू में पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम में विकास...
Translate »
error: Content is protected !!