युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

by

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं के कारोबार के विस्तार में भी यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है।
हमीरपुर शहर में पिछले कुछ वर्षों से निजी अस्पताल चला रही युवा विशेषज्ञ डॉक्टर और ईएनटी एवं हैड एंड नैक सर्जन डॉ. अभिलाषा ठाकुर अपने अस्पताल में अत्याधुनिक सीवीसीटी मशीन स्थापित करके मरीजों को हमीरपुर में ही बेहतर सुविधा मुहैया करवाना चाह रही थीं, लेकिन पैसे की कमी के कारण वह यह मशीन नहीं खरीद पा रही थीं।
इसी बीच, डॉ. अभिलाषा ठाकुर को उद्योग विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके इस योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन कर दिया।
सीवीसीटी मशीन के लिए डॉ. अभिलाषा ठाकुर को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बैंक से लगभग 45 लाख रुपये का ऋण मिला। इस धनराशि से उन्होंने अस्पताल में सीवीसीटी मशीन स्थापित करवाई। 45 लाख रुपये के ऋण के साथ ही उन्हें मशीनरी पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी मिली तथा ब्याज पर भी 5 प्रतिशत तक छूट मिली।
डॉ. अभिलाषा ने बताया कि सिर और गर्दन की जांच के लिए सीवीसीटी मशीन एक बेहतरीन मशीन है। यह कम रेडिएशन्स छोड़ती है, जिससे यह मरीजों के लिए काफी सुरक्षित है। इस मशीन में खड़े-खड़े ही मरीज की जांच बहुत ही कम समय में हो जाती है। इसकी रैजोल्यूशन और थ्री-डी फिल्म की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है। मरीजों के लिए भी यह काफी किफायती एवं सुरक्षित है।
डॉ. अभिलाषा ने बताया कि वह काफी समय से यह मशीन स्थापित करवाना चाहती थीं, लेकिन पैसे की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने उनके इस सपने को साकार किया है, जिसके लिए वह हिमाचल प्रदेश सरकार की सदैव आभारी रहेंगी।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान में आयोजित की एथलेटिक्स स्पर्धाएं : उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किया शुभारंभ, लगभग 13 स्कूलों के एथलीटों ने लिया भाग

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर :  नशे की समस्या के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान – ‘एक युद्ध, नशे के विरुद्ध’ के तहत वीरवार को दोसड़का के पुलिस मैदान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा विदाई तय : एक भी गारंटी पूरी नहीं”, कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का निशाना

आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर घिरी प्रदेश सरकार एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के 6.5 लाख गांव, 30 करोड़ घरों से एकत्रित एकत्रित मिट्टी से इंडिया गेट के पास अमृत उद्यान, आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनेगा: अनुराग ठाकुर

जसवां प्रागपुर में लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया जसवां-प्रागपुर/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा )  हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!