यूको आरसेटी ने किया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सफल आयोजन : 28 जनवरी से शुरू होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के इच्छुक कर सकते हैं आवेदन

by
30 लोगों ने प्रशिक्षण में लिया भाग, बैंकिंग व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
 एएम नाथ।  बिलासपुर, 27 जनवरी: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर के माध्यम से जिला की हरलोग पंचायत के पालटी गांव में मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्वयं सहायता समूह व बी.पी.एल़ परिवार से 30 लोग शामिल हुए। इस प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान दिये। उन्होने सभी प्रशिक्षाणार्थियों से स्वरोजगार के तौर पर मशरुम उत्पादन से जुड़ कर अपनी आजीविका कमाने का भी आह्वान किया।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है तथा जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है जिसका बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिनमें ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं। उन्होंने बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे-अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि बारे भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड-अप इंडिया और बहुत सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।
यूको आरसेटी में 28 जनवरी से ड्राइविंग की ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है, इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अपना आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए यूको आरसेटी बिलासपुर के फेसबुक पेज पर मैसेज करके या स्कैनर को स्कैन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय आकर या 8988818600 नंबर पर कॉल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 तक बंद रहेगा हमीरपुर-अणु मुख्य मार्ग

हमीरपुर 16 दिसंबर। जिला मुख्यालय से अणु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही 17 से 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते प्रधानमंत्री : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में अधिकारियों की समीक्षा ली बैठक

चंबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे में हल्का बदलाव हो सकता है। अब वे 14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय चुनाव आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र के शारीरिक दक्षता परीक्षण  29 जनवरी को कियाणी में होंगे : वन मंडल अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह जम्बाल

एएम नाथ। चम्बा, 25 जनवरी : वन मंडल अधिकारी, वन्य जीव प्रभाग चम्बा डॉ कुलदीप सिंह जम्बाल ने बताया कि वन्यप्राणी मण्डल चम्बा के अन्तर्गत जिन अभ्यार्थियों (सिवाये वन्यप्राणी वन परिक्षेत्र सेचू पांगी) ने...
Translate »
error: Content is protected !!