यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के विरोध में रोष मार्च निकाला 

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट व किर्ती किसान यूनियन के नेतृत्व में यूक्रेन में साम्राज्यवादियों द्वारा छेड़े गए युद्ध के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। मार्च से पहले गांधी पार्क में एक रोष रैली को संबोधित करते हुए डीटीएफ के राज्य महासचिव मुकेश कुमार और किर्ती किसान यूनियन नेता हरमेश ढेसी और मजदूर नेता बगीचा सिंह ने कहा कि साम्राज्यवादी देशों द्वारा अपनी विस्तारवादी नीतियों और मुनाफे पर युद्ध छेड़ा जा रहा है। यह पैसा बनाने की इच्छा से प्रेरित है जिसमें अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने यूक्रेन और रूस को युद्ध के लिए उकसाया है। इस मौके किसान नेता कुलविंदर चहल, कुलवंत सिंह गोलेवाल, सरपंच राम जीत सिंह देनोवाल, तेजिंदर सिंह, जरनैल सिंह गोलेवाल, मोहन सिंह अलीपुर, तरकशील नेता नरेश कुमार, डीटीएफ नेता सुखदेव डानसीवाल, हंस राज गढ़शंकर, गुरमेल सिंह, जरनैल सिंह, प्रदीप सिंह गुरु, अमरीक सिंह, मंजीत बंगा, सतपाल, रमेश मल्कोवाल, जसविंदर सिंह और निरंजनजोत सिंह ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाके से बच्चे की मौत, भाई की भी गई थी करंट से जान : पत्थर बांध उछाला तो बिजली की तार से छू गई डोर

जालंधर। गुरु नानकपुरा ईस्ट में बिजली की 66केवी तारों की चपेट में आए नौ वर्षीय बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसे हालत में अमृतसर रेफर किया...
article-image
पंजाब

दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से...
Translate »
error: Content is protected !!