यूक्रेन में फंसे जिले के लोग जिला प्रशासन की ओर से जारी हैल्पलाइन नंबरों पर जल्द करें संपर्क: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर की ओर से गृह विभाग पंजाब को जिले से संबंधित 20 लोगों की सूची भेजी गई
हैल्पलाइन नंबर 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है जानकारी
होशियारपुर, 26 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य नागरिकों की जानकारी एकत्र कर गृह विभाग पंजाब को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जारी हैल्प लाइन नंबरों पर जिले के कुछ लोगों ने संपर्क कर यूक्रेन में फंसे अपने परिजनों के बारे में जानकारी दी है, जिसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से यूक्रेन में फंसे जिले के 20 लोगों की सूची उनके नाम, यूनिवर्सिटी/कालेज का नाम, पासपोर्ट नंबर व पते सहित सचिव गृह विभाग पंजाब को भेज दी गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले से अलग-अलग कार्यों के लिए यूक्रेन गए विद्यार्थी व नागरिकों के परिजनों की ओर से अपील की गई है कि उनको भारत वापिस लाने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किए जाएं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ही हैल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे प्रशासन तक जिले से संबंधित यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी मिलती रहेगी वैसे-वैसे इस संबंध में गृह विभाग को सूचित किया जाता रहेगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे यूक्रेन में फंसे अपने परिजनों के नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट संख्या, यूनिवर्सिटी/कालेज का नाम, यूक्रेन में उनका स्थान आदि सहित अधिकतम सूचना जिला प्रशासन की ओर से जारी हैल्पलाइन नंबरों पर साझा करें ताकि इस ओर जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी कर संबंधित विभाग तक भेजी जा सके।
श्रीमती रियात ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ने दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंधी सूचना हैल्पलाइन नंबरों 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस हैल्पलाइन नंबर के अलावा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कमरा नंबर 105 में कामकाज के समय के दौरान भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अब तक मिली सूचना के मुताबिक होशियारपुर के गांव खडक़ां की नलिनी कौर, मुकेरियां के मंोहल्ला आहलूवाली के जय इंद्रप्रीत पाल, गांव हाजीपुर की करिश्मा चौधरी, गांव धनोआ की जासमीन कौर, होशियारपुर के गांव हरदोखानपुर के अंकित कालिया, होशियारपुर के मोहल्ला विजय नगर के अमित बग्गा, तलवाड़ा की अनिका, होशियारपुर के गांव फुगलाना की पूनम केशव, दसूहा के राधा स्वामी कालोनी की तेजवीर कौर, मुकेरियां के गांव खिच्च्चियां के मोहल्ला वंसत विहार की गुरलीन पाल कौर, गांव नत्थूवाल की सुगंधा राणा व गांव संगो कतराला की चाहत नागला, गांव फतेहपुर के बलजिंदर ठाकुर, गांव हलेर जनारदना की अदिति ठाकुर व गांव टांडा राम सहाय के अमनप्रीत सिंह, दसूहा के गांव बहबोवाल छन्नियां की नवनीत कौर घुम्मण, गढ़शंकर के गांव ऐमा जट्टां के बलकार सिंह, मुकेरियां के गांव टांडा चूडिय़ा की राबिया सिंह खासरिया व ढोलाखेड़ा के पार्थ शर्मा , दसूहा के वार्ड नंबर 6 के गुरविंदर सिंह का नाम गृह विभाग को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि जिला प्रशासन यूक्रेन में फंसे लोगों की समय पर जानकारी विदेश मंत्रालय तक पहुंचाने में एक अहम कड़ी के तौर पर काम कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
पंजाब

निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन...
article-image
पंजाब

देश में करीब 14 फीसदी बच्चे भी डिप्रेशन में : स्वस्थ मन ही स्वस्थ शरीर की निशानी : डॉ. रघबीर

गरशंकर: 10 अक्टूबर: मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, पूरी दुनिया 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाती है। प्रखंड स्तरीय संगोष्ठी में इस बारे में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
Translate »
error: Content is protected !!