यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मिले अनुराग, छात्रों ने मदद के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

by

ऊना 9 मार्चः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री मंगलवार देर शाम ऊना पहुंचे और यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने करीब 30 मिनट तक छात्रों से युद्धग्रस्त यूक्रेन के हालात तथा उनको भारत सरकार के माध्यम से वापसी के लिए मिली मदद के बारे में फीडबैक ली।
युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित वापस निकालने के लिए विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की सहायता से ही वह सकुशल वतन वापिस लौट पाए हैं और उनकी वापसी का पूरा खर्च केंद्र सरकार ने वहन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी उन्हें हर संभव मदद दी, जिसकी वजह से वह वापस आ पाए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा आरंभ किया, जिसके तहत हजारों छात्रों को भारत वापस लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को इस ऑपरेशन की सफलता के लिए भेजा और अब कुछ ही छात्र वहां पर फंसे हैं, जिनकी वापसी चंद दिनों के भीतर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी मां गंगा के आशीर्वाद से मोदी सरकार सूडान तथा अफगानिस्तान जैसे देशों से भी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाई है। यह दुनिया में भारत व तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ने का प्रतीक है। समस्त विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों के मिली फीडबैक को वह प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कें ग्रामीण विकास की आधारभूत संरचना : संजय अवस्थी

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं, 67 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ। योगेश चौहान/अर्की : अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में मंगलवार को प्रदेश सरकार के ‘सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मंडी के 219 स्कूलों की मरम्मत के कार्य को तेज करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला मंडी में हाल ही में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के संबंध में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!