यूथ काग्रेस के विधानसभा हलका गढ़शंकर के मनदीप सिंह मोयला अध्यक्ष गए चुने

by

गढ़शंकर : इंडियन यूथ काग्रेस के पंजाब युनिट के चुनाव के बाद तीन महीने बाद घोषित नतीजे में विधानसभा हलका गढ़शंकर का अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला चुने गए। जिससे यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व गढ़शंकर हलके कं इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली को बड़ा झटका लगा है।
यूथ काग्रेस के घोषित नतीजों में विधानसभा हलका गढ़शंकर के घाोषित नतीजे में मनदीप सिंह मोयला 2234 वोट लेकर विधानसभा हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष चुने गए। जिसके बाद चतिंद्र सिंह 1913 वोट लेकर उपाध्यक्ष, सचिन नैयर 102 वोट लेकर महासचिव, गुरपीत सिंह 10 वोट लेकर महासचिव, गुरपीत सिंह मान 5 वोट लेकर सचिव चुने गए। गढ़शंकर विधानसभा हलके के लिए वैध वोट 4515 पड़े थे। उल्लेखनीय है कि मनदीप सिंह मोयला की योगयता एमबीए है और आम घर से सबंधित है। पहली बार चुनावी राजनीती में हिस्सा लिया और पहली बार विधानसभा हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें किसी बड़े नेता का आर्शीवाद नहीं था। हालांकि दूसरे प्रत्याशी को यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व हलका गढ़शंकर के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली सर्मथन प्राप्त था। फिर भी मनदीप सिंह मोयला चुनाव जीतने में सफल हो गए।
मनदीप सिंह मोयला ने कहा कि वह गढ़शंकर हलके में यूथ काग्रेस को मजबूत करने के लिए दिन रात काम करेगें और काग्रेस व काग्रेस के राष्ट्रीय मलिका अर्जुन खडग़े, पूर्व काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास के दिशा निर्देशें पर पूरी टीम को साथ लेकर काम करूगा।
फोटो : मनप्रीत सिंह मोयला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
article-image
पंजाब

भाना सिद्धू के खिलाफ तीसरा केस दर्ज : अबोहर थाने में डराने-धमकाने और अफवाह फैलाने के आरोप में केस दर्ज

संगरूर, 28 जनवरी : यू-ट्यूबर भाना सिद्धू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब एनके खिलाफ अबोहर थाने में डराने-धमकाने का तीसरा पर्चा दर्ज किया गया है।  भाना सिद्धू के खिलाफ पहले लुधियाना...
article-image
पंजाब

जलालपुर के निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा

जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई :   किसी समय नशों का केंद्र रहे ज़िला होशियारपुर के गाँव जलालपुर के निवासियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे 600 पौधे : उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जुलाई. औैद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते...
Translate »
error: Content is protected !!