यूनिवर्सिटी के सामने चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा : पुलिस ने 24 आरोपित लोगों को किया गिरफ्तार

by
पटियाला। स्पेशल सेल पटियाला पुलिस टीम ने थाना अर्बन अस्टेट इलाके में स्थित मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का अड्डा पकड़ा है। आरोपित थाईलैंड से विदेशी लड़कियां मंगवाकर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहे थे।
यह कार्रवाई पुलिस टीम ने बीती 20 फरवरी को की थी, जिसमें संचालक सहित 24 आरोपित लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
उक्त अड्डे से थाईलैंड समेत पटियाला, मोगा, साेनीपत, सहारनपुर और मुरादाबाद की महिलाएं शामिल थी। गांव थेड़ी में एआरके और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने सनशाइन स्पा सेंटर के नाम से यह सेंटर जतिंदर सिंह निवासी गांव अलीपुर और कर्मजीत सिंह निवासी सूलर के हैं। थाना अर्बन एस्टेट के अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सभी आरोपितों का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है, जिसमें आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।
तीन महीने से चल रहा था सेंटर
पुलिस के अनुसार, उक्त स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का अड्डा पिछले करीब तीन महीने से चल रहा था। सेंटर में ग्राहकों से डील करके शटर बंद करके गलत काम करवाया जाता था। सेंटर में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों की महिलाएं व लड़कियां शामिल थी।
गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत नजदीक पार्क अस्पताल नया बस स्टैंड पटियाला मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपित कर्मजीत सिंह निवासी जोकि गांव थेड़ी में एआरके नाम का स्पा सेंटर चलाता है और थीईलैंड से लड़कियों को मंगवाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है।
आरोपित जतिंदर सिंह भी पंजाबी यूनिवर्सटी के सामने सनशाइन के नाम पर अन्य आरोपितों के साथ मिलकर सपा सेंटर चलाता है और सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है जो रेड करने पर आरोपितों को काबू किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में 16 लड़कियां और 8 लड़के शामिल हैं।
आरोपितों से पूछताछ जारी
थाना इंचार्ज अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इलाके में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। आरोपितों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ जारी है।
जांच दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपित यह धंधा कब से चला रहे थे, पकड़े गए आरोपितों पर पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा के पब्लिक उनके आस पास हो रहे बुरे काम की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग दे, जिससे बुरा काम करने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur U-23 Team Crushes Fatehgarh

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 2 : In the Punjab Cricket Association’s inter-district Under-23 cricket tournament, Hoshiarpur registered a resounding 147-run victory over Fatehgarh Sahib in a thrilling one-day match. HDC A Secretary Dr. Raman Ghai...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में ए.डी.जी.पी. डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा द्वारा नशा मुक्ति पर बड़ा कार्यक्रम, लोगों से नशे से दूर रहने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज ए.डी.जी.पी. (ह्यूमन राइट्स) डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा ने माहिलपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!