यूपी की सास ने लुटा हिमाचली दामाद : डॉलर, कैश और BMW कार भी ले गई, पुलिस ने सास के खिलाफ कर लिया केस दर्ज

by
एएम नाथ : चंडीगढ़  :   हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही सास पर फ्लैट में लूटपाट के आरोप लगाए हैं।  युवक ने चंडीगढ़ पुलिस  को शिकायत दी और घर से डॉलर, कैश और गाड़ी लूटने के आरोप जड़े हैं। सास अपनी बेटी को भी साथ ले गई है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. बीते पांच महीने तक मामला एसडीएम कोर्ट में चलता रहा और अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।
           जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-63 का यह मामला है. यहां पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी के चेतन पराशर फ्लैट में रहते थे. एक दिन उनकी सास यहां पर आई और फिर 1800 यूएस डॉलर, 1.5 लाख रुपये कैश, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और बीएमडब्ल्यू गाड़ी चुराने के आरोप हैं. मामला जून 2024 का है, लेकिन अब पुलिस ने सेक्टर-49 थाने में सास अंजना पांडे, इटावा (यूपी) के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
दामाद चेतन पराशर ने बताया कि यूपी की शिवांघी पांडे के साथ उसने लव मैरिज की थी और सेक्टर-63 में एक सोसायटी में फ्लैट लिया था।  उसका रेंट एग्रीमेंट भी उसके नाम पर है। शादी के कुछ महीने बाद उसकी सास चंडीगढ़ आई और उनके साथ फ्लैट में रही।  हालांकि, बाद में वह वापस चली गई। यूपी जाने के बाद सास ने बताया कि वह भी चंडीगढ़ में फ्लैट खरीदना चाहती है और दोबारा लौटी और फ्लैट में रहने लगी।
कोर्ट ने दिए थे सामान बांटने के आदेश  :  शिकायत में बताया कि युवक की इस दौरान अपनी पत्नी से मामूली कहासुनी हो गई तो सास ने उसे भड़काना शुरू कर दिया।  दामाद के भाई-भाभी भी झगड़ा खत्म करवाने के लिए फ्लैट पर आए थे।  झगड़े के चलते वह एक रात घर नहीं गए लेकिन अगली सुबह फ्लैट पहुंचे तो पत्नी और सास ने दरवाजा ही नहीं खोला बाद में पुलिस को बुलाया गया. फिर मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा था. चेतन ने एसडीएम कोर्ट में अपना सामान दिलवाने के लिए गुहार लगाई थी और कोर्ट ने भी पुलिस को दिशा-निर्देश दिए थे. हालांकि, सिट्रोन कार पर पत्नी ने दावा ठोका और कहा कि यह उसके नाम पर है. जबकि गाड़ी की पमैंट दामाद ने की थी।
सामान का बंटवारा होने से फरार :  मामले में सामान का बंटवारा होने से पहले ही पत्नी और सास घर से गायब हो गई और 1800 अमेरिकन डॉलर, लैपटॉप, दो फोन, सोने की अंगूठी और पार्किंग से बीएमडब्ल्यू कार भी ले गई। अब पुलिस ने सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चोरी के अठारह मोबाईल तथा भारी मात्रा में मोबाईल असैसरी सहित तीन ग्रिफतार

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने तीन मोबाईल चोरों को ग्रिफतार कर उनसे कई चोरी किए हुए अठारह मोबाईल फोनो व भारी मात्री में मोबाईल असैसरी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई : 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी: 12 नवंबर को ईबीएम पर होगी वोटिंग

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है । राज्य निर्वाचन विभाग आज से प्रदेश के 40 हजार मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर जारी करेगा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गिरोह – चिट्टा तस्करी करता था पिंजौर से हिमाचल के लिए

एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। 18 सितंबर 2024 को एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!