योग चेतना ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मैडिकल कैंप आयोजित

by
गढ़शंकर, 25 दिसंबर: योग चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा भाई तिलकू जी में माता गुजर कौर, साहिबजादों और सभी शहीदों की याद में एक गुरमत समारोह का आयोजन किया और रोटरी क्लब गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब में आंखों और अन्य बीमारियों की जांच के लिए एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद गुरसेवा नर्सिंग कॉलेज पनाम की छात्राओं ने शबद गायन किया। भाई हरजिंदर सिंह खालसा महिंदपुर के जत्थे ने कथा-कीर्तन कर शहादत के इतिहास से लोगों को अवगत कराया। सिख उपदेशक ज्ञानी बलवीर सिंह चंगियाड़ा ने माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत के इतिहास पर प्रकाश डाला। संस्थानों की और से डॉ. हरविंदर सिंह बाठ ने पहुंची संगत का धन्यवाद किया। कैंप दौरान संजीवनी अस्पताल गढ़शंकर से डाॅ. अनुभव गुप्ता एवं दांतों के विशेषज्ञ डाॅ. नीतू गुप्ता ने दंत एवं अन्य बीमारियों के मरीजों की जांच की। ज्ञान अस्पताल गढ़शंकर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. ज्ञानचंद ने नेत्र रोगियों की जांच की। दोआबा ऑप्टिकल गढ़शंकर से डाॅ. हरबंस लाल ने मरीजों की आंखों की जांच की। कीमती लाल, फार्मासिस्ट संतोष कुमार एवं राजू सैनी ने मेडिकल टीम का सहयोग किया। कैंप में लगभग 250 मरीजों की जांच की, जिनमें से 10 मरीजों को कम कीमत पर आंखों की सर्जरी के लिए चुना गया और लगभग 125 मरीजों को चश्मे दिए गए। इस अवसर पर डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राज कुमार राणा, सचिव मुकेश कपूर, रणजीत सिंह खख, एडवोकेट जसवीर सिंह राय, अमनदीप सिंह बैंस, राकेश ओहरी, इंजी सतविंदर सिंह सेंहबी, राजेश जोशी, शिवपाल नाडा, मनजीत सिंह भुल्लर, हरप्रीत सिंह वालिया, डाॅ. दलजीत सिंह लोंगिया, त्रिबक दत्त ऐरी, जोगिंदर संधू, मनमोहन सिंह बजाज, तरलोक सिंह अरोड़ा, जे.पी. सिंह, विजय हांडा, जीवन खन्ना, बूटा सिंह पुरेवाल, जे.ई. कुलवीर, अमृतपाल सिंह, एडवोकेट अमरेंद्र सिंह भुल्लर, गुरप्रीत सिंह बाठ, परमवीर सिंह रॉय व अन्य मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा शर्बत और लंगर सेवा का आयोजन

हुशियारपुर, 14 जून : आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने वर्ल्ड चेयरमैन डॉक्टर नेम सिंह प्रेमी के दिशा-निर्देश अनुसार पासपोर्ट कार्यालय के पास शर्बत और लंगर सेवा का आयोजन किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए,...
article-image
पंजाब

स्कूल आफ इमीनेंस गढ़शंकर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार संपन्न 

गढ़शंकर, 19 जुलाई : स्कूल आफ  इमीनेंस गढ़शंकर में एससीईआरटी पंजाब के दिशा निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में तथा ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 श्रीमती सीमा रानी की अगवाई में...
article-image
पंजाब

आइसक्रीम को लेकर विवाद ,चली गोलियां : आइसक्रीम पार्लर मालिक, ग्राहक व उसकी पत्नी घायल

फिरोजपुर :फिरोजपुर में ज्ञानी आइसक्रीम पार्लर पर आइसक्रीम को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां चल गई और इस दौरान दोनो पक्षों चली गोलियों में दो व्यक्तियों के इलावा एक महिला भी गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

Dr. Mamta Honoured with LIC

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov 11 : The Life Insurance Corporation of India (LIC) recognized the exemplary performance of its advisors through a special felicitation ceremony. As part of this initiative, Senior LIC BM Club Member...
Translate »
error: Content is protected !!