रंगला पंजाब फंड से सिविल अस्पताल को मिली 2 एम्बुलेंस – विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने सौंपी

by

होशियारपुर, 25 मार्च : दलजीत अजनोहा ।  विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज पंजाब सरकार की ओर से रंगला पंजाब फंड के तहत सिविल अस्पताल होशियारपुर को 2 नई एम्बुलेंस भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों को आधुनिक एवं बुनियादी सुविधाओं से लैस करना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन एम्बुलेंसों के उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित होगी।

विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को सरकारी संस्थानों में ही बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सिविल सर्जन डॉ मंदीप कंवल, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ स्वाति शीमार, डीएफपीओ डॉ. रंजीत, एसएमओ डॉ. नेहा, एसएमओ डॉ. नवजोत, डीआर वैशाली, डॉ काजल, डॉ रूपिंदर, पार्षद मंजीत, गोपी, जसपाल सुमन, अर्जुन, संजय शर्मा, बलवीर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी मागों को लेकर पावरकाम के मंडल कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर । टैकनीकल सर्विसज युनियन मंडल गढ़शंकर, सयुंक्त र्फोम, एकता मंच तथा  एसोसिएशन आफ जुनियर इंजीनियर दुारा चल रहे संघर्ष  के तहत पावरकाम के मंडल कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष अमरीक सिंह सहोता की अगुआई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री ब्रह्मचारी आश्रम में श्री हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ती स्थापना कार्यक्रम विधिवत संपन्न : पूर्व सांसद खन्ना महाबली बजरंगबली के प्रतिमा स्वरूप के सामने हुए नतमस्तक

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना श्री ब्रह्मचारी आश्रम गाँव नंगल शहीदां में श्री बजरंगबली जी महाराज की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में करवाए गए भव्य आयोजन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों के लिए काल बन गई चट्टान : चट्टानों के नीचे दबी टाटा सूमो, 13 की मौत

उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कड़ू नाला के पास दर्दनाक हादसा पांगी लौट रहे थे सभी यात्री, दो लोगों को सुरक्षित निकाला एएम नाथ। केलांग :  हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर प्रकृति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
Translate »
error: Content is protected !!