रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 6 को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया सौंप

by

कांगड़ा : ग्राम पंचायत कुठमां में पुरानी रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत कुठमां के वार्ड नंबर-3 भोई स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र के पास युवक का शव पड़ा हुआ था। गांव के बाहर शव पड़े होने की सूचना कुठमां के प्रधान रवि कुमार ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान मूंदला निवासी विकास चौधरी (28) के रूप में की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
मृतक विकास चौधरी बद्दी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने दोस्त नितिन के पास सनोरा गांव गया था। शाम को विकास के तीन दोस्त शुभ, सोना और नितिन उसे छोड़ने बंडी गांव गए थे। रास्ते में बंडी गांव के युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने सनोरा निवासी नितिन को घायल कर दिया और विकास चौधरी को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या कर फेंक दिया शव : हत्या करने के बाद युवकों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के वाटर टैंक में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वाटर टैंक का ढक्कन नहीं खुल पाया। जिस पर शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। जिला कांगड़ा के ASP बद्री सिंह ने कहा कि रात को गांव सनोरा गांव के युवक नितिन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए एक सप्ताह में ऊना आएगी प्रोजेक्ट टीमः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने साइट पर जाकर कंपनी के अधिकरियों के साथ किया निरीक्षण ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निर्माण कार्य का टेंडर लेने वाली कंपनी एचआईटीईएस के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया

नाहन 24 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत: नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित जसवाल।  शिमला, 23 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजधानी...
Translate »
error: Content is protected !!