रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  किड्स पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का आयोजन किया गया । स्कूल की संचालिका तथा प्रिंसिपल आरती सूद जी ने भी इसमें अपनी भूमिका निभाई ।

उनकी अभिव्यक्ति –
रक्षा का बंधन है अटूट ।
सबकी मानसिकता को करता मजबूत ।।
पवित्रता का देता संदेश ।
करता है सबको एक ।।

इसी से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों ने भी
इसी विचारधारा की अभिव्यक्ति का अपनी स्वरचित कविताओं में उल्लेख किया ।
आज की यही आवश्यकता है कि हम खुद भी तथा अपनी भावी पीढ़ी अर्थात बच्चों को आध्यात्मिकता से जोड़ें जिससे सब में मानसिक पवित्रता का तथा शारीरिक पवित्रता का समावेश हो ताकि हम सब आदर्श तथा सभ्य भारतीय बन सकें ।
प्रिंसिपल आरती सूद जी ने बच्चों को
रक्षाबंधन के अर्थ की विस्तृत व्याख्या दी
ताकि किड्स पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों का संपूर्णव्यक्तित्व विकास हो ।
उनके कथनानुसार आज सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है तथा इस पवित्र त्यौहार के शुभ अवसर पर हमें सबको एक दूसरे की रक्षा करने का आह्वान करना चाहिए । वास्तव में यही भारतीय संस्कृति है तथा भारतीय सभ्यता है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ABVP Fills Students with the

Hoshiarpur/10 July/Daljeet Ajnoha :  Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Hoshiarpur unit, organized a grand seminar at Sanatan Dharm Sarvhitkari Vidya Mandir, Talwara on the occasion of National Student’s Day. Shri Rahul Rana, National Secretary...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सराज में सड़क व बिजली सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर जारी- DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई।   उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा से प्रभावित मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां...
article-image
पंजाब

76 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर l बीनेवाल पुलिस चौकी ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!