रक्षा बंधन करवाता है पवित्र रिश्तों का एहसास : खन्ना

by

पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में स्पेशल बच्चों ने पुलिस कर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार
होशियारपुर 6 अगस्त : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में महिलाओं, आत्मसुख आत्मदेव आश्रम के स्पेशल बच्चों तथा रयात बाहर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में प्रशिक्षण ले रहे जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्योंहार मनाया।


इस मौके खन्ना ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौंहार हमें पवित्र रिश्तों का एहसास करवाता है। खन्ना ने कहा कि पुलिस के जवान अपने परिवारों से दूर रहकर हमारी सुरक्षा के लिए अपनी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में हमें हर पर्व की खुशियां उनके साथ सांझा कर उन्हें अपनेपन का अहसास दिलवाते रहना चाहिए ताकि उन्हें यह न लगे की वे अपने परिवार से दूर हैं। खन्ना ने कहा कि पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा के लिए दिनरात तत्पर रहते हैं ऐसे में हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है की हम अपनी खुशियां उनके साथ बांटकर उन्हें अपनेपन का एहसास करवाएं।

खन्ना ने कहा कि रक्षा बंधन हमें यह सन्देश देता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठावान रहे। इस मौके पर खन्ना की धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को राखी बाँधी। खन्ना ने महिला जवानों से राखी बंधवाई। इस कार्यक्रम में स्पेशल बच्चों द्वारा पुलिस के जवानों संग रक्षा बंधन का त्यौहार मनाना मुख्या आकर्षण का केंद्र था।

इस मौके एस.पी. दीवान, डॉ. रमन घई, अश्वनी ओहरी सहित अन्य गणमान्य, पी.आर.टी.सी. के अधिकारीगण एवं प्रशिक्षण ले रहे पुरुष व महिला जवान भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा का PSO गिरफ्तार

नई दिल्ली । कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की समस्याएं अब और बढ़ गई हैं। उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) जोगा सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह...
article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर की दुर्घटना में मौत : गैस केंटर की चपेट में मोटरसाइकिल में के आने से माहिलपुर थाने में तैनात SI की मौत : मामला दर्ज, चालक ग्रिफ्तार

गैस केंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल केआने से सब इंस्पेक्टर की मौत : मामला दर्ज, चालक ग्रिफ्ता गढ़शंकर। गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के निकट मोटरसाइकिल व गैस कैंटर की टक्कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
Translate »
error: Content is protected !!