रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों में बच्चों की सुरक्षा हेतु समर केयर सेमिनार आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए ‘समर केयर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कक्षा दूसरी से चौथी तक के छात्रों ने भाग लिया।

सेमिनार में नर्सिंग कॉलेज से प्रो राज किरण ने हीट स्ट्रोक के खतरे और उससे बचाव के उपायों पर बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अधिक पसीना आना, नब्ज तेज़ चलना, उल्टी-मतली और त्वचा पर रैशेज आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने बचाव हेतु बच्चों को गीले कपड़े से शरीर पोंछने, खूब पानी पीने, हल्का भोजन करने, ढीले कपड़े पहनने और खाली पेट न रहने जैसी महत्वपूर्ण बातें समझाईं।

प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने इस जागरूकता सत्र के लिए प्रो राज किरण का आभार व्यक्त किया और कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर ऐसे सेमिनार भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

36 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 13 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एएसआई राजेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी पॉइंट...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के छात्रों का बी.एड.सत्र IV (2023- 25)का परिणाम रहा श्रेष्ठ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के छात्रों ने बी.एड. सत्र-IV (2023-25) के फाइनल परिणामों में...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पंजाब एंड सिंध बैंक ने भेंट की व्हीलचेयरें और वाटर कूलर

गढ़शंकर, 24 जून : पंजाब एंड सिंध बैंक के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय होशियारपुर की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर को मरीजों की सुविधा के लिए तीन व्हीलचेयर...
article-image
पंजाब

*वीआरएचएफ प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक की*

भारत सरकार द्वारा गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करने की मांग की नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन ( वीआरएचएफ ) के अंतरराष्ट्रीय प्रधान ओम प्रकाश...
Translate »
error: Content is protected !!