रयात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नोलॉजी और आईबीएम के बीच शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

by
 छात्रों को उन्नत तकनीकी कौशल और वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करना है – गुरविंदर बाहरा
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नोलॉजी ने आधिकारिक तौर पर आईबीएम के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और रिसर्च साझेदारी को बढ़ावा देना है, जिससे आपसी विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
समारोह के दौरान, रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने आईबीएम के अधिकारी रोहित नंदा, आईबीएम एसएमई अंजलि बख्शी और रॉबिन त्यागी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पंजाब का पहला कॉलेज है जिसने आईबीएम के साथ इस प्रकार का समझौता ज्ञापन किया है। चेयरमैन बाहरा ने कहा कि आईबीएम तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अग्रणी और प्रतिष्ठित नाम है। इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को उन्नत तकनीकी कौशल और व्यावसायिक ज्ञान से सशक्त बनाना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसरों के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस साझेदारी के तहत छात्रों को नई और उन्नत तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के वैश्विक अवसरों के लिए तैयार किया जा सके। इसके अलावा, व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में समस्या-समाधान की क्षमता और व्यावसायिक समझ को भी मजबूत किया जाएगा, जिससे वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकें।
कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि यह समझौता रयात बाहरा ग्रुप और आईबीएम के बीच एक ऐतिहासिक कदम है, जो इंजीनियरिंग छात्रों के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत छात्रों को उन्नत तकनीकी ज्ञान और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे वैश्विक मानकों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। यह पहल छात्रों को नई और उभरती तकनीकों के बारे में जानने और सीखने का मौका देगी। इस एमओयू के तहत, आईबीएम कॉलेज में फैकल्टी के लिए विभिन्न एफडीपी (Faculty Development Program) की व्यवस्था भी करेगा।
इसके अलावा, डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि यह समझौता न केवल छात्रों को उन्नत तकनीकी ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें व्यावसायिक दुनिया में कदम रखने के लिए भी पूरी तरह से तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत मॉक इंटरव्यू की व्यवस्था की जाएगी, जिससे छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू के लिए तैयार करेगा और वे नौकरी के लिए आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। इसके साथ ही, आईबीएम द्वारा कैंपस में 25 से अधिक कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे छात्रों को प्लेसमेंट के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर साक्षी मेहता, डायरेक्टर, अल्फा फिनिशिंग स्कूल ने ग्रुप की इस उपलब्धि पर बधाई दी और छात्रों के विकास के लिए अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता छात्रों के भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इससे उन्हें न केवल उन्नत तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे अपनी व्यावसायिक और व्यक्तिगत क्षमताओं को भी बेहतर बना सकेंगे।
अंत में इंजी सिमरप्रीत सिंह ने समारोह में आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कैंपस के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, विभाग प्रभारियों के अलावा कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो एकड़ जमीन में पराली जलाने के आरोप में किसान के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव रूडक़ी खास में खेतों में 2 एकड़ जमीन में पराली जलाने के आरोप में एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रजानकारी मुताविक एएसआई राज कुमार की अगुआई में पुलिस...
article-image
पंजाब

मनजोत को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर । मनजोत जनागल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व मनजोत जनागल के पिता पत्रकार फूला सिंह व माता अमरजीत कौर को वधाई। Share     
article-image
पंजाब

एचएलएमआईए ने संधारणीयता और डीकार्बोनाइजेशन पर ज्ञान साझाकरण सत्र का किया आयोजन

*होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  होशियारपुर लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एचएलएमआईए) ने वैश्विक मुद्दों पर ध्यान देकर उद्योग के विकास को गति देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया। 15 जनवरी, 2025 को सोनालीका-इंटरनेशनल...
article-image
पंजाब

10 आरोपी गिरफ्तार : नशा और हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 5.4 किलोग्राम हेरोइन,...
Translate »
error: Content is protected !!