रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में ‘स्व-अनुशासन’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र का आयोजन

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा द्वारा स्कूल ऑफ़ एमिनेंस गढ़शंकर में विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए “स्व-अनुशासन का स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रभाव” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुखमीत बेदी मेडिकल ऑफिसर ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. सुखमीत ने स्व-अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक अनुशासित जीवन न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में छोटे-छोटे अनुशासनात्मक बदलाव लाकर बड़े परिणाम पाने की प्रेरणा दी। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल सीमा रानी ने रयात बाहरा मैनेजमेंट व् विशेष तौर कैंपस डायरेक्टर डॉ चंद्र मोहन और डायरेक्टर हरिंदर जस्वाल का आभार व्यक्त करते कहा कि सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रुचिकर और संवादात्मक रहा। बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और कई प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर डॉ सुखमीत ने बेहद सरल और प्रेरक तरीके से दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम से CM मान ने वीडियो कॉल पर की बात…भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
article-image
पंजाब

खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन : मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी स्थापित किए जिसका उद्घाटन मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से...
article-image
पंजाब

*Hoshiarpur Under-15 Women’s Team

*Dr. Raman Ghai Congratulates Team on 35-Run Victory Over Jalandhar **Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 :  The Hoshiarpur Under-15 women’s cricket team stormed into the semi-finals of the Punjab Cricket Association’s (PCA) Inter-District Cricket Tournament after defeating...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल का शीशमहल बनेगा म्यूजियम ?… भाजपा के इस दावे के बाद सदमे में आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद भी दिल्ली में कमल खिला दिया है. इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। जीत की हैट्रिक लगाने वाले अरविंद...
Translate »
error: Content is protected !!