रयात बाहरा में होली का त्योहार हर्ष और उमंग के साथ मनाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैंपस के सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां छात्रों और शिक्षकों ने फूलों और गुलाल से होली खेली। संगीत और नृत्य की धुनों पर झूमते हुए विद्यार्थियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और रंगों से सराबोर होकर पर्व का आनंद लिया। पूरा कैंपस गुलाल और रंग-बिरंगे रंगों में रंग चुका था। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी और एकता का संदेश दिया।

इस मौके पर डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. मनिंदर ग्रोवर, डॉ. कुलदीप वालिया, हरिंदर जस्वाल, गुरप्रीत बेदी, मनमीत बैंस और कुलदीप राणा सहित कैंपस का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
article-image
पंजाब

96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान फतेहपुर कलां गांव...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ED ने जब्त की 300 करोड़ रुपये की जमीन : हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से भी जुड़ा है मामला, धन शोधन का यह मामला CBI की प्राथमिकी पर आधारित

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियल एस्टेट ग्रुप एम3एम का 300 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का जमीन जब्त...
article-image
पंजाब

जन सहयोग से नशामुक्त पंजाब का सपना होगा साकार : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जागरूकता का बिगुल...
Translate »
error: Content is protected !!