रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

by
पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति
आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये, अब कहने के लिए क्या बचा
एएम नाथ। लाहौल-स्पीति/केलांग
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बृहस्पतिवार को लाहौल-स्पीति विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के नामांकन में शामिल होने के लिए केलांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास की रेस में लाहौल स्पीति पिछले डेढ़ सालों में बहुत पिछड़ गया। जिसे क्षेत्र को विकास की दृष्टि से अधिक सहयोग की आवश्यकता थी, उस क्षेत्र की पूरी उपेक्षा हुई। लाहौल स्पीति और प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में था ही नहीं। मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति की जनता का अपमान किया। पूरे डेढ़ साल तक लोगों की शिकायतों को अनसुना कर दिया। आप लोगों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने वाले आपके विधायक रवि ठाकुर को बार-बार अपमानित किया। उनकी सिर्फ यही गलती थी की उन्होंने आपके हक के लिए आवाज उठाई और उन्हें अपना पद भी गंवाना पड़ा। आज प्रदेश में जोउपचुनाव हो रहे हैं इसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री जिम्मेदार है। उन्होंने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव किया कि लोगों ने अपना सम्मान बचाने के लिए अपनी विधायकी गंवाना सही समझा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के सम्मान की लड़ाई लड़ी। आज भी यह लड़ाई आपके मान-सम्मान की है। आप सभी के सहयोग से ही प्रदेश की तानाशाह सरकार को करारा जवाब मिलेगा। आज भी मुख्यमंत्री तानाशाही से दमनकारी नीतियों के तहत काम कर रहे हैं। रवि ठाकुर के ख़िलाफ़ अनर्गल आरोप लगाए। जिसके लिए रवि ठाकुर ने सीएम पर आपराधिक मानहानि का केस किया है। सरकार ने रवि ठाकुर के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज करवाए। उनके परिवार के लोगों को भी परेशान किया। आज तक हिमाचल के इतिहास में इस तरह की घटना नहीं हुई। यह सरकार लाहौल-स्पीति की माताओं बहनों का भी अपमान कर रही है। विधान सभा चुनाव के पहले भी उन्होंने 1500 रुपए के फॉर्म भरवाए। लोक सभा के चुनाव के पहले भी वही हथकंडा अपना रहे हैं। महिलाओं को गारंटी दी थी कि 1500 देंगे, लेकिन जो पेंशन हम पहले से दे रहे थे उसी में साढ़े तीन सौ रुपये बढ़ाकर कहते हैं कि गारंटी पूरी कर दी। इस तरह से बार-बार छल करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम है। आज मुख्यमंत्री के अपने ज़िले से तीन विधायक बग़ावत पर उतर आए हैं यह सामान्य बात नहीं है। उन्हें अपने आप में झांकना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बचाने के लिए भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित करके बजट पारित करवाया। लेकिन यह साफ़ है कि कांग्रेस का भविष्य न देश में हैं और न ही हिमाचल में हैं। आज भी सीपीएस के मामले में सुनवाई चल रही है। किसी भी दिन फ़ैसला आ जाएगा और फिर किसकी कितनी संख्या रह जाएगी। उन्होंने कहा कि अब यह सरकार बच नहीं सकती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत और विधान सभा उप चुनाव के प्रत्याशी रवि ठाकुर को भारी से भारी संख्या में वोट दीजिए। भाजपा आपके मान-सम्मान की लड़ाई लड़ेगी और इस क्षेत्र के विकास को गति देगी। उन्होंने कहा कि आप रवि ठाकुर और कंगना को भारी से भारी संख्या में जिताइये और अपनी सारी समस्याएं हम पर छोड़ दीजिए।  मोदी जी ने दस सालों में जो ऐतिहासिक विकास के काम किए हैं, उसका लाभ लाहौल-स्पीति के लोगों को मिल रहा है। अटल टनल की वजह से यहां तक पहुंचने का सफ़र एकदम आसान हो गया है। इस मौक़े पर उनके साथ रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर समेत  समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए वोटर सूचियों को अपडेट करने संबंधी 20, 21 और 22 अगस्त को चलाया जाएगा विशेष अभियान – जिला चुनाव अधिकारी*

नई वोट बनाने, कटाने या बदलने संबंधी प्राप्त किए जाएंगे आवेदन होशियारपुर, 17 अगस्त: ग्राम पंचायतों के आम चुनाव 2024 के लिए 1 जनवरी 2023 के आधार पर तैयार की गई वोटर सूचियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार : सीबीआई द्वारा दिल्ली की शराब नीति को लेकर कोर्ट में किए दावों का केजरीवाल ने किया खंडन

नई दिल्ली । शराब घोटाले मामले में बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति और इसमें भूमिका को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें लाइफ स्किल्स में ट्रेंड करने पर दिया बल टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की ‘पहचान’ स्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार : 8 से 12 जनवरी तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार- आकाश राणा

धर्मशाला, 6 जनवरी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!