राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर ये जानकारी दी गई है।

पत्र में ये भी लिखा गया है कि राघव चड्ढा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय नहीं दिया जाए. राघव को साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद चुना गया था. AAP ने 2023 में उनको राज्यसभा का उप नेता बनाया था. उच्च सदन में उनका कार्यकाल साल 2028 तक है।

पार्टी की ओर से इस फैसले की वजह नहीं बताई गई है. इस कदम से राघव की आम आदमी पार्टी से बढ़ती दूरी की खबरों पर मुहर लगती दिख रही है. हालांकि आप सांसद अशोक मित्तल ने बताया।

पार्टी में सब ठीक है. यह बदलाव एक रूटीन प्रोसेस है. पार्टी का मानना है कि सभी को मौका मिलना चाहिए : लेकिन आप का यह कदम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर राघव चड्ढा की लगातार चुप्पी के बीच आया है. इसके चलते उनको आलोचना का सामना भी करना पड़ा है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, तो पूरी पार्टी केंद्र के विरोध में खड़ी थी. लेकिन राघव चड्ढा उस दौरान आंख की सर्जरी कराने ब्रिटेन गए हुए थे. बाद में वापस लौट कर उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात की थी।

उसके बाद से ही पार्टी के मसलों पर उनकी एक दूरी सी रही है. पिछले कुछ महीनों से तो उन्होंने पार्टी से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 27 फरवरी को जब एक निचली अदालत ने दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया, तब भी राघव चड्ढा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठा रहे थे. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मिली राहत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के चलते उनके बारे में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं।

37 वर्षीय सांसद राघव पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भी गायब रहे हैं. इसमें पार्टी कार्यालय में अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जंतर-मंतर पर आयोजित एक जनसभा भी शामिल है. चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव साल 2012 में AAP की स्थापना के सामय से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं और केजरीवाल के करीबियों में शुमार रहे हैं. वे पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

फिलहाल वो पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य है. जोकि पार्टी से जुड़े मसलों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के साथ AAP के जुड़ने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. राघव चड्ढा साल 2022 में दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक चुने गए थे. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सलाहकार के तौर पर भी काम किया है. फिलहाल वे पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अटारी बॉर्डर पर मिला ग्रेनेड और हथियारों का जखीरा बरामद : पाकिस्तान में रची गई थी साजिश

अमृतसर । पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। आए दिन सीमा पार से बॉर्डर पर हथियारों की खेप भेजी जा रही है। वहीं इंटेलिजेंस की सतर्कता से आतंकियों...
article-image
पंजाब

कलयुगी बेटे ने पिता की छाती में मारी गोली : बेटे ने कुछ पैसे मांगे, पिता ने पैसे देने से कर दिया था मना

तरनतारन। : आज के दौर में पैसे को इतना महत्वपूर्ण माना जाने लगा है कि मानवीय रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। बुधवार रात को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रत्तो के हवेलियां में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक प्राथमिकता बैठकें-प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन फेज-3 में होगी

एएम नाथ। शिमला : वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को...
article-image
पंजाब

40 लाख की साइबर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कर दी खारिज

पंचकूला :  फर्जी फेसबुक विज्ञापन के जरिए 40 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आरोपित को राहत देने से साफ इंकार कर दिया। अदालत...
Translate »
error: Content is protected !!