राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग का वार्षिक समारोह आयोजित : शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

by

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज को नई राह दिखा सकते हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में आयोजित वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को पूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक एवं अध्यापक शिक्षा और संस्कारों की नींव डालकर युवा मन को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि शिक्षा को अपने जीवन में उतारे और उत्तरदायी नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा करें।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट शिक्षा प्रणाली स्थापित की जा रही है।
उन्होंने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि विजेता छात्रों की अच्छी आदतों को अपनाएं और सदैव नशे से दूर रहें।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर हनुमान बड़ोग में डंगा लगवाने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 21 हजार रुपए तथा बच्चों को 2100 रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सी.डी. बंसल, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शंकुतला शर्मा, हनुमान बड़ोग के उप प्रधान कर्म चंद, वार्ड सदस्य कांता देवी, कृष्ण चंद, निशा और सुनीता, एसएमसी अध्यक्ष हेम चंद, स्थानीय महिला मण्डल की प्रधान सुनीता शर्मा, प्राथमिक विद्यालय एस.एम.सी अध्यक्ष पंकज शर्मा, युवक मण्डल प्रधान लक्की, विद्यालय के मुख्य अध्यापक प्रकाश चंद, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक तथा छात्र उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

75 लाख गैस कुनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क किए जाएंगे वितरित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 19 अक्तूबर – भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में अतिरिक्त 75 लाख गैस कुनेक्शन वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला उज्जवला समिति के अध्यक्ष एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉ. मनमोहन सिंह : एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा का अंत – उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, विद्वता, और नीतिगत दूरदर्शिता का प्रतीक रहा

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को उनके घर पर बेहोशी आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान शिमला 25 अगस्त – बुशहर बॉक्सिंग क्लब द्वारा आज जल शक्ति विभाग रामपुर के विश्राम गृह में बॉक्सिंग में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामनगर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और सिम्बल खोड़ा में जन समुदाय केंद्र लोकार्पित : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र की रह समस्या से परिचित, लोगों की हर मांग पर करेंगे गौर एएम नाथ। पंचरुखी, 23 दिसम्बर।  आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने पंचरुखी के रामनगर में आज कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!