राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

by
एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस आयोजन में राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी पंकज कुमार जी के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य बारे में स्वयंसेवियों को बताया  ।साथ ही उन्होंने एन एस एस इस वर्ष की थीम यूथ फॉर माई भारत और यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी के बारे में स्वयं सेवियों को अवगत करवाया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहिंदर कुमार सलारिया के द्वारा बच्चों को एन एस एस के महत्व तथा साथ ही एन एस एस के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें प्राचार्य जी के द्वारा बच्चों को एन एस एस के अंतरगत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जिसमें उन्होंने एन एस एस के अंतरगत होने वाली दो प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जैसे की रेगुलर गतिविधि वह स्पेशल गतिविधियों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य जी के द्वारा उनके संबोधन में यह जानकारी दी गई कि इस वर्ष के विशेष कैंप के लिए एक गांवों को गोद लिया जाएगा जहाँ एनएसएस के स्वयंसेवी सेवा करेंगे। इसमें प्राचार्य जी के द्वारा बच्चों को एन एस एस से जुड़ने और एन एस एस के मोटो नोट मी बट यू का पालन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम के दौरान एन एस एस के स्वयंसेवियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सलूणी के स्टाफ़ सदस्य जिनमें डॉक्टर सौरभ मिश्रा, गुरदेव और शुभम डोगरा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के 50 फीसदी विधायक बैठक में आना चाहते थे : जयराम ठाकुर के अड़ियल रवैये से नहीं पहुंचे

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में शिमला और मंडी जिला के विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा बालू पुल के पास मिला नवजात ​शिशु का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में शुक्रवार को एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने नए पुल के समीप एक नवजात ​शिशु का शव बरामद किया गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं : आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि की दी जानकारी : पीएम स्वनिधि में बिना किसी गारंटी के 10 हजार कार्यशील पूंजी ऋण-संजय कुमार

मंडी 23 अगस्त। मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स...
Translate »
error: Content is protected !!