राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज और छात्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। एस दौरान छात्रों ने अंग्रेजी, भूगोल के सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार हो सके। छात्रों ने विज्ञान विषयों की कक्षाएं शुरू करने की मांग की ताकि विज्ञान विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों को लाभ मिल सके। छात्रों ने कॉलेज तक आने-जाने के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था करने की मांग की ताकि दूरदराज से आने वाले छात्रों को सुविधा मिल सके।
इसके साथ हीं छात्राओं के लिए आवास की सुविधा बढ़ाने के लिए छात्रावास के निर्माण की मांग भी की गई। खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान के निर्माण पर जोर दिया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों के आवास की सुविधा बढ़ाने के लिए स्टाफ आवास के निर्माण की मांग की गई। छात्रों ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपारदर्शी बाड़ लगाने की मांग की गई।
प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाएगा तथा सम्बंधित विभागों को भी उनकी मांगों के बारे में अवगत करवाया जाएगा ताकि शीघ्रता से इन मांगों पर आवश्यक कार्यवाई की जा सके। बैठक में सीएससीए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों के अलावा सीएससीए परामर्श समिति के सदस्य सहायक आचार्य दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह और डॉ. सौरभ मिश्रा भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के ‘निशाने’ पर हॉलीलॉज! …अहंकार में अपनों को ही भूल गए मुख्यमंत्री : जयराम का सुक्खू पर वार

वीरभद्र सिंह को भुलाकर हॉलीलॉज को ‘डिस्लॉज’ करने में जुटे हैं सीएम सुक्खू: जयराम ठाकुर एएम नाथ।  मंडी । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब कैसा है राजवीर जवंदा?… : फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

मोहाली : सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। मंगलवार शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिश्नोई गैंग’ के गुर्गों को पुलिस ने किया पीछा : गोलीबारी के बाद दो गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर  : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने  ‘बिश्नोई गैंग’ के दो साथियों को नाटकीय ढंग से पीछा करने और गोलीबारी के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संदिग्धों से तीन हथियार...
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!