राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रशासन द्वारा एक विशेष हेल्प डेस्क का गठन महाविद्यालय परिसर में किया गया है।

यह हेल्प डेस्क उन सभी छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी जो महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं किंतु ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। वर्तमान समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है, जिसके चलते अनेक विद्यार्थियों को आवेदन भरने, दस्तावेज़ अपलोड करने, या विकल्प चयन जैसी प्रक्रियाओं में तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यह हेल्प डेस्क उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।
छात्र महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वयं भी प्रवेश फार्म भर सकते हैं, किंतु यदि उन्हें प्रक्रिया के किसी भी चरण में सहायता की आवश्यकता हो, तो वे महाविद्यालय परिसर में स्थित इस हेल्प डेस्क पर आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है और प्रत्येक कार्यदिवस को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं इच्छुक छात्रों से आग्रह किया है कि वे समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18-59 आयु वर्ग में 30 सितंबर तक फ्री लग रही सतर्कता डोज़, सभी लगवाएंः डीसी

दूसरी डोज़ के छह माह बाद लगवाई जा सकती है सतर्कता डोज़, पहले 9 महीने बाद लगता था टीका ऊना :20 जुलाई: वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम के दृष्टिगत सरकार द्वारा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : बजट सत्र में पूरी मजबूती के साथ करेंगे सरकार की गलत निर्णयों का विरोध, एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर

क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री की बढ़ती स्वीकार्यता का परिणाम देश मोदी के नेतृत्व में आज बनने जा रहा है विश्वगुरू, विश्व मानचित्र पर मिली नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर: हरोली से कांगड़ तक आयोजित होने वाले ब्रिस्क वाॅक को लेकर बैठक की करेंगे अध्यक्षता

ऊना, 23 जून – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शनिवार, 24 जून को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का दौरा कर निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश के मंडी जिला की पुलिस थाना औट को उस समय सफलता ज़ब वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई l इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!