राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक – विधायक संजय रत्न

by
ज्वालामुखी 26 दिसंबर:  विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
यह बात आज उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही।
उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने क्षेत्र के विकास के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन के साथ साथ बहु आयामी गतिविधियों में भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में विद्यार्थियों का सक्रिय रहना बेहद जरूरी है।
विधायक ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी विधायक निधि से 11 हजार रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की।
विधायक संजय रत्न ने शैक्षणिक गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों व सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए । इस दौरान पाठशाला के प्रधानाचार्य बी आर कमल ने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विधायक ने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर का मौके पर समाधान किया। शेष बची समस्याओं को को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए प्रेषित किया गया।
उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए।
उपस्थित
उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , बी डी ओ देहरा कुलदीप शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ, नगर परिषद ज्वालाजी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य सीमा देवी , स्कूल के अध्यापक विद्यार्थी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा एएम नाथ। शिमला प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, ग्रुप-सी भर्ती में हिमाचलियों को प्राथमिकता

सौर ऊर्जा और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!