राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

by
एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला रोजगार अधिकारी श्री अरविंद चौहान जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार, लीड बैंक चंबा के एल. डी. एम. श्री डी. सी. चौहान, सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन श्री तिलक राज धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती शकुंतला ठाकुर, समाजसेवी विपिन राजपूत, एसo एमo सीo अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह व स्थानीय युवा हेम राज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यापकों व बच्चों को अनाथ, अर्ध-अनाथ, दिव्यांग, शोषित, यौन उत्पीड़न से ग्रसित, बाल मजदूरी में फंसे बच्चों को दी जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं बाल-विवाह व बाल-मजदूरी की बुराई के संबंध में भी बताया गया। इसके साथ साथ बच्चों को नशे की बुराई के बारे में भी बताया गया। बच्चों से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या हेतु उन्हें 1098 पर सूचना देने हेतु कहा गया।
सेना से सेवानिवृत कैप्टन तिलक राज धीमान द्वारा बच्चों को सेना में जाने के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला गया।
लीड बैंक चंबा के एल श्री डी सी चौहान द्वारा बैंक से जुड़ी विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं नशे की बुराई के बारे में अवगत करवाया।
स्थानीय युवा हेम राज चौहान जोकि वर्तमान में निदेशालय महिला और बाल विकास विभाग शिमला में कार्यरत हैं, ने बच्चों को अपने संघर्ष के बारे में बताया व बच्चों को किसी भी विपरीत स्थिति में धैर्य बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान द्वारा बच्चों से रोजगार से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई व उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के के हानि लाभ के सम्बन्ध में भी जागरूक किया।
स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रोजगार कार्यालय और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा का धन्यवाद किया। इस दौरान स्कूल अध्यापकों सहित 213 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान कुलदीप सिंह पठानिया ने खेल मैदान का किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज समोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ डैम एमओयू के लिए मोदी-शाह और भाजपा सरकारों का आभार : जयराम ठाकुर

दिल्ली-राजस्थान में भाजपा सरकार बनी तो किशाऊ डैम पर बनी सहमति अपनी पीठ थपथपाने के बजाय मोदी-शाह का आभार जताएं सुक्खू : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून। उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके...
Translate »
error: Content is protected !!