राजद को झटका देते हुए करा दिया जदयू-भाजपा का मेल करवाने वाले संजय झा के बारे में जानिए….

by

नई दिल्ली  :   बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ले ली है। बता दें कि नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देते हुए महागठबंधन से किनारा कर लिया है। अब वे एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर सत्ता पर काबिज हो गए हैं। 10 साल में ये दूसरी बार हो रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा का दामन थाम रहे हैं लेकिन इस सियासी उथल-पुथल के असली खिलाड़ी का पता चला है। दरअसल, संजय कुमार झा ही जेडीयू की तरफ से बीजेपी को साथ मिलाकर गठबंधन की दीवार खड़ी करने में जुटे थे।

कौन है संजय झा :    संजय कुमार झा को नीतीश कुमार का खासमखास माना जाता है। फिलहाल वे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव है। बता दें कि 2017 में जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन करने में संजय कुमार झा ने अहम भूमिका अदा किया था। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने साल 2022 में खुद इस बात को बताया था। वहीं इस बार भी जब नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ गठबंधन की चर्चाएं हुई तो सबसे पहले संजय कुमार झा को ही मुख्यमंत्री आवास में बुलाया गया था। संजय झा का जन्म मधुबनी जिले के झंझारपुर के अररिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जीबछ झा है। वहीं 1989 में दिल्ली के इंकलाबी नेहरू विश्वविद्यालय से संजय कुमार झा ने इतिहास में एम.डी. की पढ़ाई की थी।

भाजपा से उतरे सियासी मैदान में :   संजय कुमार झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। जिसके बाद साल 2012 में वो जदयू में शामिल हो गए थे। 2014 में उन्होंने जेडीयू से दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वो नहीं जीत पाए थे। जिसके बाद उन्हें विधानपरिषद भेजकर राज्य कैबिनेट में शामिल किया गया था। उनको मिथिलाचल में एक ब्राह्मण समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर भी देखा जाता है। वे बिहार राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स की नीेलामी जिला ऊना में 9 मार्च को

ऊना : 7 मार्च – उपायुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक टोल टैक्स नीलामी 9 मार्च को दोपहर 12.30...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल : बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल व लिपिक को कर दिया निलंबित

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 पिस्तौल बरामद कर नवांशहर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह किया का भंडाफोड़ : पंजाब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों के लिए होना था

नवांशहर :   पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के एक सदस्य को 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। आरोपी को अदालत में पेश...
Translate »
error: Content is protected !!