राजनाथ सिंह का सर्वदलीय बैठक में बड़ा बयान – पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी

by
भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर स्ट्राइक की गई। वहीं अब सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इसमें विपक्ष के भी कई बड़े नेता शामिल हुए। यह बैठक अब खत्म हो चुकी है। लेकिन बैठक खत्म होने के साथ ही बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।
अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर :   केंद्र सरकार ने आज ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। यह मीटिंग फिलहाल खत्म हो चुकी है। इस मीटिंग में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सदस्यों को ब्रीफ किया। सूत्रों का दावा है कि इस मीटिंग में राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह अब भी जारी है। राजनाथ सिंह ने इस बैठक में कहा कि ऑपरेशन अभी चल रहा है और बॉर्डर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए हम अभी डिटेल्स शेयर नहीं कर पाएंगे। वहीं इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति का भी मुद्दा उठाया। साथ ही मीडिया रिपोर्ट में राफेल को लेकर जो दावा किया जा रहा है, उसपर भी सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया गया है।
करीब 100 आतंकी मारे गए
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया, लेकिन ऑपरेशनल डिटेल नहीं दी। कांग्रेस ने इस बार फिर प्रधानमंत्री की उपस्थिति का मुद्दा उठाया, लेकिन सभी पार्टियों ने यह कहा कि हम सरकार के निर्णय के साथ हैं। कांग्रेस ने पिछली बार भी सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने कहा था कि प्रधानमंत्री को बैठक में आना चाहिए था। इसके अलावा विपक्ष ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की। इस बैठक में सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करीब 100 आतंकी मारे जाने की बात कही।
रक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता
इस सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, जे पी नड्डा और निर्मला सीतारमण ने हिस्सा लिया। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और द्रमुक के टी आर बालू इस बैठक में शामिल हुए। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
ये विपक्षी नेता भी रहे शामिल
अन्य विपक्षी नेताओं में समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, बीजद के सस्मित पात्रा और माकपा के जॉन ब्रिटास शामिल हैं। इनके अलावा जद (यू) नेता संजय झा, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान तथा एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी बैठक का हिस्सा थे।
किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी दलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी देना चाहती है। पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।
पहलगाम हमले के बाद हुई कार्रवाई
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। इससे पहले सरकार ने पहलगाम हमले के बारे में सभी दलों के नेताओं को जानकारी देने के लिए 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा से 126 बसों द्वारा प्रदान किया गया निशुल्क बस सेवा का लाभ : लगभग 5500 श्रद्धालुओं को मिल चुका है निशुल्क बस सेवा का लाभ : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि हाल ही में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में हुई भारी वर्षा के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे श्रद्धालुओं के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपत्तिजनक साक्ष्य, दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त- 4.06 करोड़ रुपये की नकदी बरामद : ईडी ने अवैध खनन मामले में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 14 जगहों पर की थी छापेमारी

जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने अवैध खनन मामले के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत पंजाब राज्य के विभिन्न जिला रूपनगर (रोपड़), होशियारपुर, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब ने 25 के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की 

गढ़शंकर, 7 फरवरी: ईवीएम के खिलाफ, नशे के खिलाफ और सरकार की अत्याचारी, जन-हत्याकारी नीतियों के खिलाफ अंबेडकर सेना ने 25 फरवरी को गढ़शंकर में एक विशेष बैठक में भाग लेने के लिए अंबेडकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बढलग स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

पट्टा मेहलोग, 19 जून (तारा) : शिक्षा खंड कुठाड के तहत रावमावि बढलग के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित...
Translate »
error: Content is protected !!