राजस्थान की लेडी डॉक्टर को जलाकर मारने का आरोपी हिसार से गिरफ्तार : शादी और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी लेडी डॉक्टर

by
 हिसार : हरियाणा के हिसार में राजस्थान की लेडी डॉक्टर को जलाकर मारने के आरोपी उदेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उदेश को हिसार से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आज उदेश को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगे। ताकि मामले का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि डॉ. भावना उदेश पर शादी और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी इस कारण उदेश ने ही तेल छिड़कर आग लगा दी।
वहीं उदेश के घरवालों का कहना है कि भावना ने खुद को ही आग लगाई है। उदेश बेकसूर हैं। मगर बड़ा सवाल अब भी बना है कि अगर आग आरोपी ने लगाई तो वह उसे अस्पताल क्यों लेकर गया था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
उदेश और भावना से बीच था अफेयर
हिसार पुलिस की जांच के मुताबिक, उदेश और भावना से बीच अफेयर था। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि इसी बीच भावना डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए फिलीपींस चली गई। जिसके बाद उदेश के परिवार ने उसकी शादी करा दी। हालांकि जब भावना फिलीपींस से लौटी तो फिर दोनों में मुलाकातें होती रहीं। भावना पहले भी कई बार हिसार की हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आ चुकी थी। उदेश यहीं क्लर्क था। उदेश पर इसी यूनिवर्सिटी के कमरे में भावना को जलाकर हत्या करने का आरोप है।
4 साल पहले हुई थी उदेश की शादी, 3 साल का बेटा भी
डॉक्टर भावना मर्डर मामले में आरोपी उदेश की 4 साल पहले शादी हुई थी। हरियाणा के मंडी अटेली के गांव बींदपुर में उसकी शादी हुई थी। सरकारी नौकरी के बाद ही उदेश ने शादी की। इस शादी से उदेश का एक 3 साल का बेटा भी है। शादी से पहले और उसके बाद भी डॉ. भावना से उदेश का मिलना जुलना था। उदेश हिसार में अकेला ही रहता था जबकि उसका पूरा परिवार गांव लिलोध में ही रहता था।
2018 में एक शादी समारोह में मिले थे भावना और उदेश
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के गांव अनंतपुरा की रहने वाली 25 साल की डॉ. भावना यादव और आरोपी उदेश दोनों पहली बार 2018 में एक शादी समारोह में मिले थे। दोनों में उसी समय जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों के बीच फोन पर भी होती थी लंबी बातें
पहले भी कई बार डॉ. भावना आरोपी उदेश से मिलने के लिए हिसार में आई थी। दोनों के बीच फोन पर भी लंबी बातें होती रहती थी। डॉ. भावना आरोपी उदेश पर तलाक देने का दबाव बना रही थी। अब जांच का विषय है कि डॉ. भावना ने गुस्से में आकर खुद आग लगाई या उदेश ने डॉ. भावना को पेट्रोल छिड़कर जला दिया। गंभीर रूप से घायल डॉ. भावना की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 24 अप्रैल की रात को मौत हो गई थी।
उदेश से मिलने 23 अप्रैल को दिल्ली से हिसार आई थी भावना
23 अप्रैल को डॉ. भावना दिल्ली से हिसार आई थी। यहां पर आने के बाद वह एचएयू में उदेश के क्वार्टर पर गई। वहां पर डॉ. भावना ने उदेश पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया। जांच में सामने आया कि इस से पहले भी वह उदेश पर तलाक देने का दबाव बना रही थी।
24 अप्रैल की सुबह दोनों के बीच तलाक देने की बात पर हुआ झगड़ा
उदेश अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था। 24 अप्रैल की सुबह फिर से तलाक देने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। फिर गुस्से में आकर उदेश ने डॉ. भावना पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। उदेश बाद में उसे झुलसी हालत में कार से अस्पताल ले गया और वहां से उसकी मां को सूचना दी और बाद में फोन बंद कर अस्पताल से चला गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार का फटा टायर – कई बार पलटी – दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

जलालाबाद  :  जलालाबाद में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जलालाबाद के गांव लमोचड़ कलां के पास फिरोजपुर हाईवे पर में चलती कार का टायर फट गया। इसके बाद कार अनयंत्रित हो गई। कार...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का राज्यपाल पर पलटवार : राज्यपाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि सत्ता के भूखे हैं राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 शिशु कन्याओं को 1.42 लाख एफडीआर

ऊना 14 फरवरी: जनमंच कार्यक्रम के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत चालू वित्त वर्श के प्रथम चरण में अंब तहसील की 12 षिषु कन्याओं को उनके जन्म दिन पर एक लाख 42...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर मे लगे गेहूं के ढेर व बोरो में पड़ा गेंहू वारिश से भीगा

 गढ़शंकर: शाम में भारी वारिश के चलते यहां खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और काटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुया तो गढ़शंकर मंडी में शैडों के बाहर लगे गेहूं के...
Translate »
error: Content is protected !!