राजस्व अधिकारी भूमि तक्सीम के लंबित मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं – उपायुक्त

by

हर माह की एक व दो तारीख को किया जाएगा राजस्व लोक अदालतों का आयोजन – राघव शर्मा
ऊना, 21 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के भूमि तक्सीम से संबंधित मामलों को एक विशेष अभियान के तहत समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि इन कार्यों के लिए आम आदमी के समय और धन की बचत हो सके। अगले दो माह तक चलाए जा रहे इस अभियान में जिला के विभिन्न राजस्व कार्यालयों में तक्सीम से संबंधित मामलों की रोजाना अदालतें आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित बैठक के दौरान दी। राघव शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य के निष्पादन के लिए तुरंत प्रभाव से रोजाना अदालतों का आयोजन कर तक्सीम से संबंधित मामलों की सुनवाई करें तथा आगामी 20 जनवरी तक तक्सीम के (न्यायालय संबंधी मामलों को छोड़कर) सभी मामलों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि रोजाना किए गए तक्सीम मामलों की कार्य प्रगति रिपोर्ट को जिला मुख्यालय में अवश्य प्रेषित करें तथा इसे आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा सभी राजस्व अधिकारी इसे अत्यंत गंभीरता से लें। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान किए गए कार्य को संबंधित राजस्व अधिकारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में भी दर्शाया जाएगा।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी प्रत्येक माह की एक व दो तारीख को तहसीलदार व नायब तहसीलदार स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाए जिसमें इंतकाल के साथ-साथ तक्सीम तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को भी निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की खानगी तक्सीम से संबंधित कोई भी मामला लंबित न हो। उन्होंने बताया कि जिला में तक्सीम से संबंधित कुल 3973 मामले लंबित हैं इस लक्ष्य को अगले 2 माह के दौरान राजस्व विभाग की पूरी टीम के आपसी सहयोग व समन्वय के साथ पूरा किया जाएगा। बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 (राजस्व संबंधी) के साथ-साथ प्रमाण पत्र जारी करने की न्यूनतम औसतन अवधि सहित राजस्व विभाग की अन्य सेवाओं की कार्य प्रगति बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, तहसीलदार बंगाणा रोहित कंवर, तहसीलदार ऊना हुसन चंद चौधरी, तहसीलदार अंब प्रेमलाल धीमान, तहसीलदार हरोली जयमल सिंह सहित विभिन्न तहसीलों ब उप तहसीलों के नायब तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देशभर से आए पर्यटकों से मुख्यमंत्री सुक्खू ने की भेंट : हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में बसती – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कल देर शाम देशभर से आए पर्यटकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान इसकी संस्कृति और प्रकृति में...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका: लुक आउट सर्कुलर होने के कारण ,ससुराल (जल्लूपुर खेड़ा ) पहुंचाया पुलिस ने पूछताछ के बाद वापस

अमृतसर : अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जयराम ठाकुर ने बोला जुबानी हमला : सड़कें बनाना तो दूर पहले सड़कों पर गिरे मलबे को ही हटा लें

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट, कंगना रनौत भी साथ रही मौजूद,  छतरी बाजार में निकाला रोड़ शो एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!