राजस्व एवं कृषि अधिकारियों ने सीखा फसल पैदावार के आंकलन का तरीका : डॉ. कुलदीप धीमान 

by
एएम नाथ। चंबा :   वर्तमान खरीफ मौसम में जिला चंबा में मक्की व धान की पैदावार कितनी होगी इसका आंकलन करने के लिए पिछले दो दिनों में राजस्व अधिकारियों व कृषि अधिकारियों के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि 80 प्रतिशत क्षेत्र में पैदावार का आंकलन राजस्व अधिकारियों द्वारा तथा 20 प्रतिशत  क्षेत्र में पैदावार का आंकलन कृषि अधिकारियों द्वारा किया जाता है I इस बार जिला चम्बा में मक्की और धान की फसल की पैदावार के आंकलन के लिए कुल 318 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स किये जायेंगे I जिसमे से 264 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स करने का लक्ष्य राजस्व विभाग विभाग के अधिकारियों व 54 क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स करने का लक्ष्य कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।
डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि हर फसल की कटाई से पहले सभी अधिकारियों को “क्रॉप कटिंग” करने के तरीके तथा इसके बाद फसल की पैदावार के आंकलन की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया  कि किसी भी फसल की पैदावार का आंकलन करने के लिए किसानों के खेतों के खसरा नम्बरों का चयन एक तकनीक से पहले ही कर लिया जाता है। उन्होंने इस बार फसल पैदावार के आंकलन के लिए सभी क्रॉप कटिंग के कार्य व इसके परिणाम मोबाइल एप में दर्ज किये जायेंगे।
उन्होंने कहा की फसल की पैदावार का सही आंकलन करना एक महत्वपूरण कार्य है। क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट्स द्वारा किये गए फसल की पैदावार के आंकलन के आधार पर आगामी वर्षों में पैदावार व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई जाती है। इसी आधार पर किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता हैI इसी आधार पर पूरे देश में आयात, निर्यात, भंडारण व परिवहन से संबंधित नीति का निर्धारण किया जाता है।
डॉ धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्य कृषि निदेशालय से नामित तकनीकी सहायक, संदेसा देवी  तथा भारत सरकार से नामित वरिष्ठ सांख्यकी अधिकारी विनोद कुमार द्वारा दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं के समयबद्ध निवारण और लोगों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

चायल क्षेत्र में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण पर व्यय किए जा रहे 06 करोड़ रुपए चायल में जन समस्याएं निपटाने के लिए विशेष बैठक आयोजित एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में भारी बारिश से सड़कें बेहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में 23 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण के लिए लोक मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला चंबा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआरए प्रावधानों के अन्तर्गत सड़कों के नियमितीकरण के लिए समीक्षा याचिका दायर करेगा वन विभागः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : वन विभाग द्वारा वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) 1980 का उल्लंघन करके निर्मित सड़कों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 मई, 2025 से पहले न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की...
Translate »
error: Content is protected !!