राजस्व मंत्री जिंपा ने अलग-अलग गांवों का दौरा कर वर्षा से हुए फसलों के नुकसान का लिया जायजा

by

नुकसान के मूल्यांकन व उचित मुआवजे के लिए राजस्व विभाग की ओर से पारदर्शी तरीके से करवाई जा रही है गिरदावरी
होशियारपुर, 03 अप्रैल:
राजस्व मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के अलग-अलग गांवों का दौरा कर बारिश व ओलावृष्टि वर्षा के कारण फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर नुकसान के मूल्यांकन व उचित मुआवजे के लिए राजस्व विभाग की ओर से पारदर्श तरीके से गिरदावरी करवाई जा रही है।
आज होशियारपुर के गांव चौहाल, थथलां, बसी गुलाम हुसैन, ठरोली में बेमौसमी बारिश के कारण खराब हुई फसल का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की मंशा है कि बारिश व ओलावृष्टि के कारण नुकसान की भरपाई कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में पूरे प्रदेश में सभी विधायक अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से हाल ही में मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण फसलों को हुए नुकसान के मूल्यांकन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को पूरे प्रदेश में तुरंत गिरदावरी करवाने की हिदायतें जारी की है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के साथ डट कर खड़ी है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में अन्नदाता के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गिरदावरी सही करवाने में सरकार को पूर्ण सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
article-image
पंजाब

टिप्पर से भिड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग : ड्राइविंग सीट पर युवक की मौत

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास दर्दनाक हादसा; टक्कर के बाद टिप्पर चालक फरार, दमकल की देरी पर लोगों में रोष अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा : रविंदर बिंदु भूंबलां

सात जून को सुबह सात वजे शोभा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा आठ जून से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
Translate »
error: Content is protected !!