राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें अधिकारी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला मुख्यालय चंबा में राजस्व विभाग से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में राजस्व विभाग में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा इस संबंध में उपायुक्त द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारीयों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए सभी उपमंडलाधिकारी (ना) प्राथमिकता के साथ कार्य करें । उन्होंने विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा के दौरान तकसीम, परिवर्तन, निशानदेही और अतिक्रमण से संबंधित मामलों के वारे में निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपमंडलाधिकारी (ना) मामलों के शीघ्र समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निपटारा तय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर विभागीय फील्ड कार्यालय में विभिन्न कार्यों को समयबद्ध निपटारे की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी एसडीएम से उपमंडल स्तर पर ऐसे मामलों की लगातार समीक्षा करें। बैठक में विभिन्न विभागों के पास अतिरिक्त अनुपयोगी भूमि, वन अधिकार, राहत मामले, शिकायत निवारण से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई।
कार्यवाही का संचालन जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपमंडल अधिकारी (ना) चम्बा प्रियांशू खाती, भरमौर कुलबीर सिंह राणा, डलहौजी अनिल भारद्वाज, सलूणी नवीन कुमार सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार वनायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी में निजी बस–टैक्सी विवाद गरमाया :10 लोगों पर मुकदमा, दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल मुख्यालय सलूणी में निजी बसों को जबरन रोकने और चालक–परिचालकों को धमकाने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में निजी बस मालिक की शिकायत पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’….जानिए कब होगी डिलीवरी : रूस भारत को दो और एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देगा

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र ने ढूंढ-ढूंढ कर दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के विरोध के आगे झुका पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन, विवादित हलफनामे का निर्णय लिया वापस

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने आखिरकार छात्रों के विरोध और कानूनी चुनौती के बाद विवादित हलफनामा (एफिडेविट) को वापस लेने का फैसला किया है। यह वही हलफनामा था जिसमें छात्रों से उनके आचरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान आय वृद्धि पर फोकस, मिशन हॉर्टिकल्चर की जिला कार्ययोजना को मंजूरी

एएम नाथ।  कुल्लू, 8 जनवरी : उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में जिला कुल्लू में ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) के अंतर्गत वर्ष 2026–27 की जिला वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!