राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी और राजा वड़िंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पर एक्शन लेते हुए कपूरथला जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

तरन तारन विधानसभा क्षेत्र में राजा वड़िंग ने एक कार्यक्रम के दौरान बूटा सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने अपनी शिकायत में कहा, “यह बयान न केवल गलत और नस्लीय रूप से आरोपित है, बल्कि यह अनुसूचित जाति समुदाय के एक सम्मानित नेता और भारत के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह की गरिमा और विरासत का सीधा अपमान भी करता है। ‘काला सिख’ शब्द का प्रयोग जानबूझकर अपमानजनक संदर्भ में किया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने ऐसे आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके प्रत्येक काले मजहबी सिख को बदनाम किया है। ऐसे अपराध के लिए उन पर मुकदमा चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि ऐसे शब्दों का प्रयोग मानहानि के दायरे में आता है।”

इस मामले पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी एक्शन लिया है। आयोग ने अमरिंदर सिंह को नोटिस भेजा है और आपत्तिजनक टिप्पणी पर जवाब मांगा है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी तरुण चुघ ने भी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एससी आयोग में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से दिवंगत बूटा सिंह और अनुसूचित जाति समाज के प्रति की गई जातिवादी टिप्पणी बेहद निंदनीय है। ऐसे शब्द केवल एक समुदाय ही नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक समानता की भावना पर हमला है। इस गंभीर मामले में मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-फगवड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद सडक़ काकेंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया लोकार्पण

842.90 लाख रुपए में बनाई गई है 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर, 29 जनवरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार 842.90 लाख रुपए की लागत से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड टू खड़ौदी,...
article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
article-image
पंजाब

अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी का अहम योगदान: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 24 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी मानवता की सच्ची सेवा कर रही है, जिसकी जिनती प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी)...
Translate »
error: Content is protected !!