राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
बालिका आश्रम व सैनिक विश्राम गृह के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने की घोषणा
एएम नाथ।  किन्नौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके। May be an image of one or more people and text
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा। May be an image of one or more people, people golfing and text
इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहारा योजना का पंजीकरण हुआ आरंभः एडीसी

योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को प्रदेश सरकार देती है 3 हजार रुपए पेंशन ऊना, 18 फरवरी: सहारा योजना के तहत जिला ऊना में पंजीकरण एक बार पुनः आरंभ हो गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय युवक का शव बरामद : बीनेवाल के जंगल में हिमाचल के हरोली के गांव नंगल के अमनदीप का

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीनेवाल के जंगल में 23 वर्षीय युवक अमनदीप सिंह का मिला। पुलिस ने युवक का शव कबजे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौप दिया। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस पर DC जतिन लाल ने दिलाई सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ

रोहित भदसाली। ऊना, 20 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) सद्भावना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव एवं एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में...
Translate »
error: Content is protected !!