राजीव टंडन हमले के बाद तनाव : CP दफ्तर के बाहर फिर आमने-सामने आए शिवसेना नेता और निहंग

by

लुधियाना। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हुए हमले के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मंगलवार को शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। राजीव टंडन समेत शिवसेना नेताओं ने चौड़ा बाजार से पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, पहले पुलिस ने शिवसेना नेताओं को सीपी कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में उनकी मुलाकात डीसीपी हरपाल सिंह से करवाई गई। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नेताओं ने हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बैठक के बाद जब शिवसेना नेता सीपी कार्यालय से बाहर निकले तो वहां कुछ निहंग मौजूद थे। दोनों पक्षों का आमना-सामना होते ही माहौल गरमा गया और दोनों ओर से नारेबाजी व तीखी बयानबाजी शुरू हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आक्रोश जताने लगे।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकते हुए शिवसेना नेताओं को वहां से वापस भेज दिया।

राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेताओं पर दोबारा हमला करने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थानेदार (एएसआई ) की वर्दी फाड़ने के आरोप में महिला पर केस दर्ज

माहिलपुर- माहिलपुर पुलिस ने थानेदार कुलविंदर सिंह एएसआई के बयान पर एक महिला के विरुद्ध वर्दी फाड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने महिलपुर थाने में पदस्त है और...
article-image
पंजाब

यूपी में रची गई मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की आतंकी साजिश, बम फेंकने वाले दोनों मौसेरे भाई

जालंधर :  यूपी में पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की साजिश रची गई थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने यूपी के डीजीपी व सरकार से संपर्क साधकर...
पंजाब

नंगल रोजगार मेले में 18 कंपनियां पहुंची,2128 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन,1781 का हुआ चयन

स्वय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मच्छी पालन,डेयरी फारमिंग,खेतीबाड़ी जैसे कामों की जानकारी के लिए लगाए काउंटर स्वय रोजगार के लिए आसान लोन देने के लिए बैंको ने भी लगाए काउंटर नंगल :नंगल...
Translate »
error: Content is protected !!