राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

by
जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान सुखचरण सिंह को एक आरोपी को हथगोला फेंकने का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यूट्यूबर रोजर संधू के आवास पर 15-16 मार्च की दरमियानी रात को एक हथगोला फेंका गया था हालांकि यह फटा नहीं था। पुलिस ने कहा कि उसने मामले में जवान की भूमिका के बारे में सेना के अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
पुलिस ने बताया कि जालंधर की एक अदालत ने सेना के जवान को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है। घटना के बाद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर के आवास पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। घटना के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर कैबिनेट मीटिंग में होगा पुनर्विचार …पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगेगा सेस : सीएम सुक्खू ने विधानसभा में दिया बड़ा बयान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को वाहनों पर लगने वाले एंट्री टैक्स  और पेट्रोल-डीजल पर प्रस्तावित सेस  का मुद्दा जमकर गरमाया प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के तीखे...
article-image
पंजाब

अटारी-वाघा बॉर्डर पर आज से फिर शुरू हो रही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी : दो ‘बड़े बदलाव’ भी

अमृतसर : 12 दिनों के बाद अटारी-वाघा सीमा सहित तीन सीमा बिंदुओं पर बीटिंग रिट्रीट समारोह मंगलवार यानी 20 मई को फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि पहले दिन सिर्फ मीडियाकर्मियों को ही...
article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा लगाए रक्तदान कैंप में वीस युनिट रक्त इकत्र

सुसायिटी का दीपिका को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गढ़शंकर: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा स्थानीय सत्या साई चैरीटेवल स्वास्थय केंद्र में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुआई में ब्लड बैंस नवांशहर...
Translate »
error: Content is protected !!