राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर लोगों को दी बधाई

by
एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु पर्व सिखों का सबसे पवित्र त्योहार है। सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
अपने शुभकामना संदेश में, मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व बंधुत्व के बंधन को मजबूत करने के लिए प्रेम, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया। उनके उपदेशों में उनकी शिक्षाओं का सार निहित है और वर्तमान में यह शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आपदा में विश्वास का पर्याय हिमाचल पुलिस, सोलन पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्य की पूरे प्रदेश एवं देश में की जा रही सराहना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दिन-रात सतत् क्रियाशील

सोलन : हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हो रही भारी वर्षा से त्रस्त जन-जन की पीड़ा को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार एवं सभी अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय : नंबरदारों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि कर 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति

एएम नाथ। शिमला : मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम एम.सीएच. तथा डीआरएनबी योग्यता प्राप्त सुपर-स्पेशियलिटी संकाय सदस्यों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने का निर्णय लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!